ऑटो न्यूज़

भारत में बढ़ रहा लग्जरी कारों का उत्पादन, खरीदारों की संख्या में भी जोरदार इजाफा

Luxury Car Manufacturing In India: भारतीय मार्केट में अब लग्जरी कारों का उत्पादन बढ़ने लगा है। जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज की ओर से हाल ही में लॉन्च की गई ईक्यूएस एसयूवी उत्पादन भारत में भी किया जाएगा। अमेरिका के बाद भारत दूसरा ऐसा देश है, जहां पर इस लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी की असेंबलिंग की जाएगी।

Image

अमेरिका के बाद भारत दूसरा ऐसा देश है, जहां पर इस लग्जरी e-SUV की असेंबलिंग की जाएगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में बढ़ा लग्जरी कारों का उत्पादन
  • ऑटो सेक्टर में उत्पादन निवेश भी बढ़ा
  • मर्सिडीज भारत में बना रही नई ईक्यूएस

Luxury Car Manufacturing In India: केंद्र सरकार की अनुकूल नीतियों के कारण देश में तेजी से लग्जरी वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ रही है, जिसके कारण भारत के ऑटो सेक्टर में निवेश भी बढ़ रहा है। जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज की ओर से हाल ही में लॉन्च की गई ईक्यूएस एसयूवी उत्पादन भारत में भी किया जाएगा। अमेरिका के बाद भारत दूसरा ऐसा देश है, जहां पर इस लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी की असेंबलिंग की जाएगी। इस लग्जरी ईवी की कीमत 1.41 करोड़ रुपये है।

200 करोड़ रुपये का निवेश

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्सिडीज-बेंज द्वारा पहले ही ईक्यूएस सेडान को भारत में बनाया जा रहा है और अब तक करीब 500 यूनिट्स बेची जा चुकी हैं। मर्सिडीज-बेंज की ओर से 2024 में भारत में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन, नए प्रोडक्ट और मैन्युफैक्चरिंग में डिजिटाइजेशन के लिए अतिरिक्त 200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

'मेक इन इंडिया' को सहारा

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के एमडी और सीईओ संतोष अय्यर ने ईक्यूएस एसयूवी के भारत में उत्पादन पर कहा, "यह हमारी स्थानीय दक्षता को दर्शाता है। इससे भारतीय ग्राहकों के लिए वैल्यू क्रिएट होगी और सरकार के विजन 'मेक इन इंडिया' को सहारा मिलेगा।" मई में इस साल, टाटा ग्रुप की स्वामित्व वाली कंपनी जगुआर लैंड-रोवर (जेएलआर) की ओर से ऐलान किया गया था कि वह अपने फ्लैगशिप मॉडल रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट्स की पहली बार भारत में असेंबलिंग शुरू करेगी। इससे कीमतों में काफी कमी आएगी।

टाटा की लग्जरी कारें शामिल

फिलहाल कंपनी के पुणे प्लांट में रेंज रोवर वेलार, वेलार, रेंज रोवर इवोक, जगुआर एफ-पेस और डिस्कवरी स्पोर्ट मॉडल का उत्पादन किया जा रहा है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि फ्लैगशिप मॉडल की स्थानीय असेंबली कंपनी की भारतीय इकाई के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। यह कंपनी के बाजार में भरोसे को दर्शाता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article