Lionel Messi Narrowly Escaped: दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉल खिलाड़ियों में एक लियोनल मेसी कारों का भी बहुत शौक रखते हैं। अब तक लिओनल मेसी पेरिस सेंट जर्मेन क्लब से खेल रहे थे। कल यानी 16 जुलाई को डेविड बैकहैम के क्लब मायामी सीएफ के साथ सफर शुरू करने वाले हैं। हाल में मेसी अपने परिवार के साथ खरीदारी के लिए मायामी सिटी गए थे। यहां उनकी ऑडी क्यू8 से वो बाल-बाल बचे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर ये वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें कहा गया है कि मेसी रेड लाइट क्रॉस करके दुर्घटना का शिकार होने से बचे।
सड़क दुर्घटना से बाल-बाल बचे मेसी, ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा; पुलिस ने घर तक छोड़ा
- Authored by: अंशुमन साकल्ले
- Updated Jul 15, 2023, 11:53 PM IST
Lionel Messi मायामी शहर में Audi Q8 SUV के साथ बाल-बाल बचे। उनकी कार ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर तेज रफ्तार ट्रैफिक में पहुंच गई, हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि कार में उस वक्त मेस्सी मौजूद थे या नहीं।
KEY HIGHLIGHTS
- बाल-बाल बचे सुपरस्टार Lionel Messi
- मायामी शहर में हादसे से बचे लियोनल
- 16 जुलाई को मायामी CF में एंट्री होगी
End of Feed
