ऑटो न्यूज़

Lexus RX 350h Exquisite Grade भारत में लॉन्च, ब्लाइंड स्पॉट का भी मिलेगा अलर्ट

Lexus RX 350h Exquisite Grade में लेक्सस का एडवांस्ड हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है, जिसमें 2.5-लीटर इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन को हाई-आउटपुट मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन बेहतर माइलेज, स्मूद परफॉर्मेंस और रेस्पॉन्सिव ड्राइविंग प्रदान करता है।

Lexus RX 350h Exquisite Grade

Lexus RX 350h Exquisite Grade/Photo-Lexus

लेक्सस इंडिया ने अपनी लग्जरी SUV लाइन-अप RX 350h में नया 'Exquisite' ग्रेड जोड़ दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 89.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है। इस नए वेरिएंट के आने से ग्राहकों के पास लग्जरी हाइब्रिड SUV सेगमेंट में अब और अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे। कंपनी के अनुसार, यह नया ग्रेड डिजाइन, आराम और हाइब्रिड तकनीक का संतुलित संयोजन पेश करता है, जिससे RX सीरीज पहले से अधिक प्रीमियम और बहुमुखी बन गई है।

Lexus RX 350h Exquisite Grade का इंजन

नए एक्सक्विजिट ग्रेड में लेक्सस का एडवांस्ड हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है, जिसमें 2.5-लीटर इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन को हाई-आउटपुट मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन बेहतर माइलेज, स्मूद परफॉर्मेंस और रेस्पॉन्सिव ड्राइविंग प्रदान करता है। इसमें नयी पीढ़ी की बाइपोलर निकेल-मेटल हाइड्राइड बैटरी इस्तेमाल की गई है, जो परफॉरमेंस और ईंधन दक्षता को बेहतर बनाती है। इसके साथ ही इंटीरियर में 10-वे पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, फ्रंट और रियर में हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स तथा विशाल केबिन जैसी प्रीमियम सुविधाएं शामिल हैं।

टर्बो चार्ज के साथ डायनेमिक व्हील स्टीयरिंग

लाइनअप में मौजूद F-Sport ग्रेड भारत में अकेली टर्बोचार्ज्ड परफॉर्मेंस हाइब्रिड इलेक्ट्रिक लग्जरी SUV है। RX 500h में 2.4L-T HEV इंजन, 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, डायनेमिक रियर-व्हील स्टीयरिंग और DIRECT4 तकनीक दी गई है, जो स्मूद एक्सीलरेशन और बेहतर हैंडलिंग सुनिश्चित करती है।

डायनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल

SUV में मार्क लेविंसन का 21-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो ड्राइविंग का अनुभव और भी शानदार बनाता है। सुरक्षा की बात करें तो इसमें लेक्सस सेफ्टी सिस्टम+ जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिसमें डायनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल, क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, सेफ एग्जिट असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर शामिल हैं।

Lexus RX मॉडलों की कीमत (एक्स-शोरूम)

मॉडलग्रेडविवरणकीमत (₹)
RX 350hExquisiteRX 350h with Lexus Audio (New)89,99,000
RX 350h(New)RX 350h with Mark Levinson (New)92,02,000
RX 500hF-Sport+RX 500h with Mark Levinson Audio1,09,46,000

5 साल के लिए रोडसाइड असिस्टेंस

जनवरी से नवंबर के बीच इस मॉडल ने 12% की बिक्री वृद्धि दर्ज की है, जो भारत में लग्जरी SUV की बढ़ती मांग को दर्शाती है। इसी अवधि में SUVs ने लेक्सस इंडिया की कुल बिक्री में लगभग 40% का योगदान दिया। नई RX रेंज लेक्सस के प्रीमियम ओनरशिप अनुभव के साथ जारी है, जिसमें लेक्सस लग्जरी केयर, 8 साल की वाहन वारंटी, 5 साल रोडसाइड असिस्टेंस और स्मार्ट ओनरशिप प्लान शामिल हैं।

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article