ऑटो न्यूज़

इस कार में लगा दुनिया का सबसे बड़ा 1,001 हॉर्स पावर का इंजन, जानें टॉप स्पीड

क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे बड़ा इंजन किस गाड़ी में है और उसकी स्पीड कितनी है? अगर नहीं तो आइए आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े इंजन वाली गाड़ी बुगाटी Turbillion के बारे में बताते हैं। इसका इंजन ही नहीं बल्कि इसका इंटीरियर और कई चीजें इसे खास बनाती हैं।

Image

Bugatti Tourbillon

जब हम सुपरकार्स की बात करते हैं, तो दिमाग में सबसे पहला नाम स्पीड और पावर का आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूरोप की एक ऐसी कार भी है जिसमें अब तक का सबसे बड़ा इंजन इस्तेमाल किया गया है? अगर नहीं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी गाड़ी जिसमे दुनिया का सबसे बड़ा इंजन लगा है। हम बात कर रहे हैं ऑटोमोबाइल वर्ल्ड की बुगाटी मास्टरपीस 'Tourbillon' को पेश किया है। यह कार सिर्फ पुरानी कारों का अपडेटेड वर्जन नहीं है, बल्कि इसे बिल्कुल शून्य से दोबारा डिजाइन किया गया है। पुरानी बुगाटी कारों में टर्बोचार्जर वाला इंजन होता था, वहीं 'Turbillion' में दुनिया का सबसे शक्तिशाली और विशाल 'नैचुरली एस्पिरेटेड' इंजन लगाया गया है।

कितना बड़ा है इंजन

इस कार की सबसे बड़ी जान इसका 8.3-लीटर का V16 इंजन है। यह इंजन मशहूर इंजीनियरिंग फर्म 'कॉसवर्थ' (Cosworth) के साथ मिलकर बनाया गया है। इसमें 16 सिलेंडर हैं और इसकी लंबाई करीब 1 मीटर है, जो इसे किसी भी आधुनिक सुपरकार में इस्तेमाल होने वाला सबसे बड़ा इंजन बनाती है। सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई 'टर्बो' नहीं लगा है, फिर भी यह इंजन अकेले 1,000 हॉर्स पावर पैदा करता है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती; इस इंजन के साथ तीन इलेक्ट्रिक मोटर भी जोड़ी गई हैं, जो मिलकर इस कार को कुल 1,800 हॉर्स पावर (HP) की बेतहाशा ताकत देती हैं।

इतनी है स्पीड

स्पीड के मामले में यह कार भौतिक विज्ञान के नियमों को चुनौती देती नजर आती है। बुगाटी Turbillion 2.0 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 445 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। इतनी रफ़्तार पर हवा का दबाव इतना अधिक होता है कि कार का डिजाइन किसी लड़ाकू विमान की तरह काम करता है ताकि वह सड़क से चिपकी रहे। इसमें 25 kWh की बैटरी भी दी गई है, जिससे यह कार करीब 60 किलोमीटर तक सिर्फ बिजली (Electric Mode) पर शांत तरीके से चल सकती है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article