2023 Range Rover Velar SUV भारत में हुई लॉन्च, आपने खरीदी तो पलट कर देखेगी जनता

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 24, 2023, 07:13 PM IST

Land Rover India ने 2023 Range Rover Velar Faceclift लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 93 लाख रुपये है। कंपनी ने नई एसयूवी के इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई बदलाव किए हैं जो आकर्षक हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 रेंज रोवर वेलार फेसलिफ्ट
  • 93 लाख रुपये कीमत पर लॉन्च
  • जोरदार लुक और दमदार इंजन

2023 Range Rover Velar: लैंड रोवर इंडिया ने 2023 वेलार फेसलिफ्ट एसयूवी की बुकिंग शुरू करने के कुछ ही दिन बाद इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने इकलौते डायनामिक एचएसई वेरिएंट में लॉन्च किया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 93 लाख रुपये है। इस एसयूवी के टॉप मॉडल की कीमत 3.5 करोड़ रुपये तक जाती है। नई वेलार एसयूवी की प्री-बुकिंग देश में जारी है और सितंबर 2023 से इसकी डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी। एसयूवी के नए वेरिएंट को एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई मामूली बदलावों के साथ पेश किया गया है।

2023 Range Rover Velar Facelift

इस एसयूवी के टॉप मॉडल की कीमत 3.5 करोड़ रुपये तक जाती है

दिखने में लगभग पहले जैसी

2023 लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार फेसलिफ्ट दिखने में लगभग मौजूदा मॉडल जैसी ही है, हालांकि कुछ छोटे बदलाव यहां देखने को मिले हैं। इनमें नए पैटर्न की अगली ग्रिल शामिल है जो पिक्सल एलईडी हेडलैंप्स के साथ बदले हुए डीआरएल लगे हैं। यहां नई व्हील डिजाइन मिला है, वहीं पिछला हिस्सा नए सिग्नेचर के साथ आया है। एसयूवी के अगले और पिछले हिस्से के बंपर्स में जो बदलाव हुए हैं उससे इसके लुक में काफी बदलाव नजर आ रहा है।

End of Feed