ऑटो न्यूज़

लग्जरी SUV पर भी 32 हफ्ते की वेटिंग, Defender का इंतजार हुआ लंबा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 2, 2023, 08:14 PM IST

Land Rover ने भरतीय मार्केट में Defender 90 और Defender 110 लग्जरी SUV साल 2020 में लॉन्च की थीं. महंगी होने के बाद भी इन गाड़ियों की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को 32 हफ्ता का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है.

Image

लोकल असेंबली वाली इस एसयूवी के लिए अब ग्राहकों को 7 महीने से ज्यादा यानी 32 हफ्ते इंतजार करना होगा.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लैंड रोवर डिफैंडर पर लंबी वेटिंग
  • डिलीवरी के लिए 32 हफ्ते इंतजार
  • महंगी होने के बावजूद धाकड़ मांग

Land Rover Defender Waiting: लैंड रोवर इंडिया अक्टूबर 2020 में नई तीन दरवाजों वाली डिफैंडर 90 और 5 दरवाजों वाली डिफैंडर 11 भारतीय मार्केट में लॉन्च की थी. इस दमदार एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 73.98 लाख रुपये है और इस लग्जरी कार के इतने महंगे होने के बाद भी इसकी वेटिंग जबरदस्त मिल रही है. लोकल असेंबली वाली इस एसयूवी के लिए अब ग्राहकों को 7 महीने से ज्यादा यानी 32 हफ्ते इंतजार करना होगा. हालांकि ये आंकड़ा मुंबई है और अलग-अलग वेरिएंट्स पर निर्भर करता है. लेकिन बाकी राज्यों में भी लैंड रोवर डिफैंडर के लिए लंबी वेटिंग दी जा रही है.

कितनी दमदार है लग्जरी एसयूवी

लैंड रोवर डिफैंडर के साथ 2 पेट्रोल और 1 डीजल इंजन का विकल्प दिया गया है. इनमें पहले 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन जो 296 बीएचपी ताकत और 400 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसके बाद 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन की बारी आती है जो 394 बीएचपी ताकत और 550 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. अंत में 3.0-लीटर डीजल इंजन की बारी आती है जो 296 बीएचपी ताकत और 650 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. कंपनी ने इन तीनों इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प सामान्य रूप से दिया है जो एडब्ल्यूडी सिस्टम के जरिए चारों पहियों को ताकत देता है.

हाल में लॉन्च की नई लग्जरी एसयूवी

लैंड रोवर इंडिया ने हाल में नई और बहुत महंगी डिफैंडर 130 भारत में लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1.30 करोड़ रुपये है. डिफैंडर 90 और डिफैंडर 110 के बाद ये इस ब्रांड की तीसरी एसयूवी है जिसे भारत लाया गया है. लुक और स्टाइल के मामले में नई डिफैंडर 130 बहुत जबरदस्त है और अगर आपके बजट में ये कार आती है तो पहली नजर में ही आपको ये पसंद आने की कूबत रखती है. इसका केबिन भी बहुत लग्जरी है और आरामदायक यात्रा के लिए सभी कम्फर्ट फीचर्स मुहैया कराए गए हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article