Most Powerful Defender: ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी लैंड रोवर की कारों को उनके दमदार परफॉरमेंस और जबरदस्त लग्जरी के लिए जाना जाता है। कंपनी की कारों को पहाड़, रेत, टूटी-फूटी सड़कों से लेकर हाईवे तक पर बेहद आसानी से चलाया जा सकता है। ऐसी ही एक कार लैंड रोवर डिफेंडर है, जिसे हाईवे पर तेज रफ्तार में दौड़ाने के साथ-साथ जबरदस्त ऑफ-रोड वाली सतह पर भी बेहद आराम से चलाया जा सकता है। अब हाल ही में कंपनी ने अपनी इस पावरफुल कार का सबसे ताकतवर वेरिएंट, डिफेंडर ऑक्टा लेकर आई है।
लैंड रोवर लेकर आई सबसे पावरफुल डिफेंडर, 626 हॉर्सपावर की मिलेगी ताकत
नया और दमदार इंजन
नई लैंड रोवर डिफेंडर में 4.4 लीटर का ट्विन टर्बो V8 इंजन देखने को मिलता है। यह इंजन 626 हॉर्सपावर तक की ताकत जनरेट कर सकता है। लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा को 110 अवतार में ही पेश किया जाएगा और हाल ही में इस कार को गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में पेश किया गया था। कंपनी ने बताया है कि इस कार को 2.65 करोड़ रुपये से 2.85 करोड़ रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।
दमदार होगी परफॉरमेंस
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि यह अब तक की सबसे पावरफुल डिफेंडर होगी। इस कार में मौजूद 4.4 लीटर का ट्विन टर्बो V8 इंजन 600 हॉर्सपावर की ताकत के साथ ही 800nm का टॉर्क भी जनरेट कर सकता है। इस कार की जबरदस्त परफॉरमेंस का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस कार का वजन लगभग 2 टन है और फिर भी यह कार मात्र 4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।
