ऑटो न्यूज़

KTM RC 160 vs Yamaha R15 V4: कौन-सी बाइक ज्यादा दमदार, जानें कीमत से लेकर फीचर तक का अंतर

भारतीय स्पोर्ट‑बाइक सेगमेंट में KTM RC 160 और Yamaha R15 V4 दो प्रमुख विकल्प बनकर उभरी हैं। दोनों बाइकें 150–160cc रेंज की हैं और राइडिंग परफॉर्मेंस, स्टाइल और फीचर्स के मामले में युवा राइडर्स को आकर्षित करती हैं। वैल्यू‑फॉर‑मनी और स्पोर्टी अनुभव के लिए इन बाइक में अंतर चेक कर सकते हैं।

Image

KTM RC 160 vs Yamaha R15 V4 (Photo : Brands)

केटीएम ने अपने ग्राहकों के लिए KTM RC 160 बाइक को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक का लॉन्च भारतीय स्पोर्ट‑बाइक सेगमेंट में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। केटीएम की यह नई बाइक Yamaha R15 V4 जैसी पॉपुलर स्पोर्ट‑बाइक को चुनौती देने के लिए तैयार है। दोनों ही बाइक 150 cc‑160 cc सेगमेंट में आती हैं। हालांकि, दोनों ही बाइक में कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन में अंतर देखने को मिलता है।

कीमत और वेरिएंट

कीमत की बात करें तो KTM RC 160 स्टैंडर्ड वेरिएंट को 1.85 लाख रुपए के एक्स शोरूम प्राइस पर लाया गया है। जबकि Yamaha R15 V4 की कीमत 1.66 लाख रुपए से शुरू होती है। यामाहा की बाइक कई वेरिएंट्स में आती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 1.91 लाख रुपए तक जाती है।

इंजन स्पेसिफिकेशन

इंजन स्पेसिफिकेशन की बात करें तो KTM RC 160 में 164.2 cc सिंगल‑सिलेंडर, लिक्विड‑कूल्ड इंजन लगा है, जो लगभग 18.7 bhp पावर और 15.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, Yamaha R15 V4 में 155 cc लिक्विड‑कूल्ड, सिंगल‑सिलेंडर इंजन मिलता है, जो लगभग 18.1 bhp पावर और 14.2 Nm टॉर्क प्रदान करता है।

ट्रांसमिशन और ब्रेक्स

दोनों बाइक में 6‑स्पीड गियरबॉक्स के साथ समान ट्रांसमिशन मिलता है और ब्रेकिंग सिस्टम के रूप में दोनों पर फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक्स उपलब्ध हैं। सस्पेंशन सेट‑अप भी लगभग समान है, जिसमें दोनों बाइक में USD फ्रंट फोर्क्स और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिए गए हैं।

दोनों एक-दूसरे से अलग

R15 V4 अपने शानदार हैंडलिंग, ट्रैक‑ओरिएंटेड परफॉर्मेंस और कई वेरिएंट विकल्पों के लिए जानी जाती है, वहीं KTM RC 160अपने थोड़े बेहतर पावर, टॉर्क आउटपुट और स्पोर्टी लुक‑फुल फेयर्ड बॉडी डिजाइन के साथ युवा राइडर्स को आकर्षित करने का प्रयास करती है।

कौन-सी बाइक बेहतर

अगर आप वेरिएंट, पॉपुलैरिटी और ट्रैक‑फोकस्ड बैलेंस को को प्राथमिकता देते हैं तोYamaha R15 V4 ज्यादा पसंद आएगी वहीं, अगर आप थोड़ी अधिक पावर, रेस‑स्टाइल लुक और नयापन पसंद करते हैं तो KTM RC 160 आपका दिल जीत सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article