ऑटो न्यूज़

New KTM 200 Duke भारत में हुई लॉन्च, नए 5 इंच TFT डिस्प्ले के साथ आई बाइक

New KTM 200 Duke Launched: 2024 मॉडल के लिए केटीएम ने इस अपडेटेड बाइक को नया 5-इंच टीएफटी डिस्प्ले दिया है जो केटीएम की तीसरी जनरेशन 390 ड्यूक के साथ मिलता है। नई केटीएम 200 ड्यूक की एक्सशोरूम कीमत 2.03 लाख रुपये रखी गई है। बाइक को मिले अपडेट के लिए कंपनी ने कीमत को पिछले मॉडल के मुकाबले 4,000 रुपये बढ़ा दिया है।

Image

New KTM 200 Duke की एक्सशोरूम कीमत 2.03 लाख रुपये रखी गई है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • KTM ने लॉन्च की नई 200 Duke
  • 2.03 लाख रुपये शुरुआती कीमत
  • नया 5-इंच टीएफटी डिस्प्ले मिला

New KTM 200 Duke Launched: भारत में युवाओं के बीच केटीएम की बाइक्स खूब पसंद की जाती हैं। अब त्योहारी सीजन में कंपनी ने 200 ड्यूक स्ट्रीट नेकेड मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। 2024 मॉडल के लिए केटीएम ने इस अपडेटेड बाइक को नया 5-इंच टीएफटी डिस्प्ले दिया है जो केटीएम की तीसरी जनरेशन 390 ड्यूक के साथ मिलता है। नई केटीएम 200 ड्यूक की एक्सशोरूम कीमत 2.03 लाख रुपये रखी गई है। बाइक को मिले अपडेट के लिए कंपनी ने कीमत को पिछले मॉडल के मुकाबले 4,000 रुपये बढ़ा दिया है। कुल मिलाकर बाइक अब ज्यादा आधुनिक हो गई है जो काफी आकर्षक दाम पर मिल रही है।

पैसा वसूल बाइक है 200 ड्यूक

केटीएम इंडिया ने नई 200 ड्यूक मोटरसाइकिल के स्टाइल और डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये तीन रंगों - डार्क गेलवानो, मेटैलिक सिल्वर और इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज में उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ मिले नए 5-इंच टीएफटी डिस्प्ले ने पुराने मॉडल में मिले एलसीडी डिस्प्ले की जगह ली है। अब बाइक को मिले नए डिस्प्ले पर टर्न बाय टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल्स के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की जानकारी मिलेगी, वहीं इसे कस्टमाइज भी किया जा सकता है। इस कार भी कंपनी ने इसके साथ सुपरमोटो एबीएस दिया गया है।

कितना दमदार है बाइक का इंजन

अपडेटेड केटीएम 200 ड्यूक के साथ कोई तकनीकी बदलाव भी नहीं किया गया है। इसके साथ पहले वाला 199.5 सीसी का लिक्विड-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। ये फुर्तीला इंजन है जो 25 बीएचपी ताकत और 19.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, इसके साथ कंपनी ने 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया है। बाइक के अगले हिस्से में यूएसडी फोर्क्स और पिछले हिस्से में अडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। इसके अगले पहिये में 300 मिमी और पहिये में 230 मिमी के डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, वहीं डुअल चैनल एबीएस भी बाइक को मिला है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article