KTM ने शुरू की दो नई बाइक्स की बुकिंग, जानें कितनी खास हैं Adventure S और Enduro R

KTM 390 Adventure Booking Open: केटीएम ने नई जनरेशन 390 एडवेंचर एस और 390 एंड्यूरो आर की अनाधिकारिक बुकिंग भारत में शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि जनवरी 2025 में ये बाइक्स भारत में लॉन्च कर दी जाएंगी। इसकी ज्यादा जानकारी के लिए आप अपनी नजदीकी केटीएम डीलरशिप पर संपर्क कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • केटीएम 390 एडवेंचर एस की बुकिंग शुरू
  • एंड्यूरो आर की बुकिंग भी भारत में शरू
  • जनवरी 2025 में लॉन्च हो सकती हैं बाइक्स

KTM 390 Adventure Booking Open: केटीएम इंडिया ने हाल में 2 नई बाइक्स से पर्दा हटाया है। अब केटीएम ने नई जनरेशन 390 एडवेंचर एस और 390 एंड्यूरो आर की अनाधिकारिक बुकिंग भारत में शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि जनवरी 2025 में ये बाइक्स भारत में लॉन्च कर दी जाएंगी। इसकी ज्यादा जानकारी के लिए आप अपनी नजदीकी केटीएम डीलरशिप पर संपर्क कर सकते हैं। इनमें से एडवेंचर बाइक टूरिंग पसंद करने वालों को लक्ष्य बनाकर तैयार की गई है। इसे बहुत आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है जो पहले से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मूद इंजन के साथ इसे बेहतरीन राइड बनाते हैं।

New KTM 390 Adventure S And Enduro R Bookings Open

जानकारी मिली है कि जनवरी 2025 में ये बाइक्स भारत में लॉन्च कर दी जाएंगी

390 एडवेंचर लाइनअप

केटीएम इंडिया ने 390 एडवेंचर लाइनअप में 390 एडवेंचर एस, 390 एडवेंचर एक्स और 390 एंड्यूरो शामिल होंगी। दूसरी तरफ केटीएम एंड्यूरो आर को हार्डकोर ऑफरोडिंग पसंद करने वालों के हिसाब से तैयार किया गया है। नई 390 एडवेंचर का स्टाइल और डिजाइन इसकी दमदार 1390 एडवेंचर से प्रेरित है। इसे रेली स्टाइल के हाइलाइट्स दिए गए हैं और ट्विन प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट के अलावा डाकर स्टाइल बॉडीवर्क दिया गया है। इस बाइक को पहले से कुछ बड़ा बनाया गया है जिससे इसका राइडिंग पोश्चर बेहतर होता है।

End of Feed