Kia K4 Sedan Revealed: 29 मार्च 2024 से 8 अप्रैल 2024 के बीच न्यूयार्क ऑटो शो का आयोजन होना है। न्यूयॉर्क ऑटो शो में विभिन्न कंपनियां अपनी आने वाली कारों को शोकेस करेंगे। लेकिन ऑटो शो की शुरुआत से पहले ही कोरियाई कार निर्माता कंपनी किआ ने कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से ग्लोबल मार्केट में हलचल मच गई है। हाल ही में किआ ने अपनी नई सेडान K4 को शोकेस किया है। ग्लोबल मार्केट में यह कार होंडा सिविक और टोयोटा कोरोला जैसी दुनिया की सबसे पसंदीदा कारों से मुकाबला करेगी। आईए जानते हैं किआ K4 में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।
किआ ने शोकेस की नई K4 सेडान
खूबसूरत है डिजाइन
किआ की यह कार देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है. फ्रंट में इस कार में L शेप के वर्टिकल LED हेडलैंप देखने को मिलते हैं। कार की रूफ लाइन स्लोपिंग है और पीछे की तरफ विंडस्क्रीन बहुत बड़ी है। इससे इस कार को लिफ्ट बैक कूपे जैसा लुक मिलता है। कार में पीछे की तरफ L शेप वाली टेललाइट्स देखने को मिलती हैं।यह भी पढ़ें:
