ऑटो न्यूज़

Kia Seltos के भारत में 5 साल पूरे, जानें क्या इस SUV को बनाता है इतना खास

Kia Seltos 5th Anniversary In India: किआ इंडिया ने 5 साल पहले अपनी सेल्टोस एसयूवी भारत में लॉन्च की थी। कंपनी ने सेल्टोस को खूब सारे हाइटेक फीचर्स और पैसा वसूल लुक और कम्फर्ट के साथ उतारा था। ये बहुत कम समय में ग्राहकों की पसंद बनी और इस सेगमेंट में जोरदार मुकाबले के बावजूद अपनी अलग पहचान बना पाई।

Image

कंपनी ने सेल्टोस को खूब सारे हाइटेक फीचर्स और पैसा वसूल लुक और कम्फर्ट के साथ उतारा था।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • किआ सेल्टोस के भारत में 5 साल पूरे
  • इन फीचर्स के चलते पॉपुलर हुई कार
  • नई जनरेशन को मिली 1 लाख बुकिंग

Kia Seltos 5th Anniversary In India: किआ सेल्टोस को भारतीय मार्केट में लॉन्च हुए अब पांच साल पूरे हो गए हैं और ये एसयूवी देश के ग्राहकों में खासी पॉपुलर है। कंपनी ने सेल्टोस को खूब सारे हाइटेक फीचर्स और पैसा वसूल लुक और कम्फर्ट के साथ उतारा था। ये बहुत कम समय में ग्राहकों की पसंद बनी और इस सेगमेंट में जोरदार मुकाबले के बावजूद अपनी अलग पहचान बना पाई। अब सेल्टोस की नई जनरेशन भारतीय मार्केट में बेची जा रही है जिसने बहुत कम समय में 1 लाख बुकिंग हासिल कर ली हैं। किआ इंडिया ने जुलाई 2023 में नई सेल्टोस फेसलिफ्ट लॉन्च की है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.90 लाख रुपये है।

हाल में आया डीजल मैनुअल

किआ सेल्टोस को भारतीय ग्राहकों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है और अब कंपनी ने इसका एक नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। किआ इंडिया ने सेल्टोस डीजल को मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12 लाख रुपये है। सेल्टोस डीजल के मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ये एसयूवी आईएमटी, टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक, सीवीटी ऑटोमैटिक और डीसीटी ऑटोमैटिक विकल्पों में उपलब्ध है। सेल्टोस डीजल के टॉप मॉडल एचटीएक्स प्लस की कीमत 18.28 लाख रुपये है। सेल्टोस की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.90 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 20.30 लाख रुपये तक जाती है।

सेफ्टी में हाइटेक सेल्टोस

किआ इंडिया ने नई सेल्टोस को सेफ्टी के मामले में पहले से बहुत जोरदार बनाया है जिसमें एंट्री हुई है लेवल 2 एडीएएस की। इसके आ जाने से कार को अब 17 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट फीचर्स मिले हैं, वहीं इसके साथ 15 पेसिव सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। इस मिड-साइज एसयूवी के साथ किआ ने मौजूदा सेल्टोस वाले कई अन्य फीचर्स दिए हैं जिनमें 6 एयरबैग्स, फॉर्वर्ड कोलिजन वार्निंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ईएससी के साथ हिल असिस्ट कंट्रोल शामिल हैं।

कितना दमदार है इंजन

किआ सेल्टोस के साथ कंपनी ने पहले वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो 115 एचपी ताकत और 144 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इसके अलावा 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन भी दिया गया है जो 115 एचपी ताकत के साथ 250 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। किआ ने नई सेल्टोस के साथ नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दोबारा पेश किया है जो 160 एचपी ताकत और 253 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये पिछले टर्बो पेट्रोल इंजन के मुकाबले 20 एचपी ताकत और 10 एनएम टॉर्क ज्यादा बनाता है। कंपनी ने नए इंजन को 6-स्पीड आईएमटी और डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया है।

जोरदार फीचर्स से लैस

Kia Seltos के केबिन में कंपनी ने कई सारे अपडेट्स दिए हैं जिनमें डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 8-इंच हेड्स अप डिस्प्ले, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक्स और बोस के 8-स्पीड सिस्टम के साथ साउंड मूड लैंप्स दिए हैं। कार के केबिन में वेंटिलेटेड सीट्स दी गई हैं जो 8-वे पावर्ड सीट हैं। यहां 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं। भारतीय मार्केट में नई किआ सेल्टोस का मुकाबला ह्यून्दे क्रेटा, फोक्सवैगन टाइगुन, स्कोडा कुशक और आगामी होंडा एलिवेट से जारी है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article