Kia 14 जुलाई से शुरू करने वाली है नई Seltos की बुकिंग, यहां काम आएगा K-Code

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 13, 2023, 06:57 PM IST

Kia India 14 जुलाई से भारत में नई Seltos Facelift के लिए बुकिंग्स शुरू करने वाली है। इस एसयूवी की अगर आप सबसे तेज डिलीवरी चाहते हैं तो के-कोड यहां बहुत कारगर साबित होगा। जानें क्या है किआ के-कोड?

KEY HIGHLIGHTS
  • सेल्टोस की बुकिंग 14 जुलाई से शुरू
  • के-कोड से जल्दी मिलेगी डिलीवरी
  • जल्द कीमत का ऐलान करेगी कंपनी

2023 Kia Seltos Bookings: किआ इंडिया जल्द 2023 सेल्टोस की कीमत उजागर करने वाली है और कल यानी 14 जुलाई ने नई कार की बुकिंग शुरू की जाएगी। इसके लिए कंपनी ग्राहकों एक विशेष अधिकार देने वाली है। नई सेल्टोस उन ग्राहकों ग्राहकों को पहले मिलेगी जिनके पास कोड-के होगा। आप सोच रहे होंगे क्या है ये कोड-के? तो किआ ने मौजूदा सेल्टोस ग्राहकों को एक यूनीक कोड जनरेट करने का अधिकार दिया है। इस कोड के साथ नई किआ सेल्टोस की खरीद पर लंबी वेटिंग की जगह पहली प्राथमिकता के साथ ग्राहक को एसयूवी डिलीवर की जाएगी। बता दें कि सेकेंड हैंड सेल्टोस मालिकों के पास भी ये अधिकार होगा।

2023 Kia Seltos Bookings

कंपनी ग्राहकों एक विशेष अधिकार देने वाली है

कीमत का ऐलान जल्द होगा

किआ ने हाल में नई सेल्टोस फेसलिफ्ट से पर्दा हटाया है जिसकी बुकिंग कंपनी 14 जुलाई से शुरू करने वाली है। ये कार का वर्ल्ड प्रीमियर था और जल्द ही इसकी कीमतों का ऐलान किया जाएगा। कंपनी ने इसे कई बड़े बदलावों के साथ मार्केट में पेश किया है जो इसे मौजूदा सेल्टोस से बिल्कुल अलग बनाते हैं। दिखने में भले ही सेल्टोस फेसलिफ्ट पहले जैसी ही है, लेकिन एक्सटीरियर में भी कई बदलाव देखने को मिले हैं। सबसे बड़ा बदलाव इसमें एडीएएस यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम का है जिससे नई सेल्टोस पहले से कई ज्यादा हाइटेक हो गई है।

End of Feed