ऑटो न्यूज़

Honda ने भारत में लॉन्च की 2023 Dio 125, पहले से ज्यादा दमदार हुआ नया स्कूटर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 13, 2023, 06:01 PM IST

Honda Motorcycle And Scooter India ने 2023 Dio 125 स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 83,400 रुपये है और युवा ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए इसे स्पोर्टी लुक और पावरफुल बनाया गया है।

Image

ये असल में स्पोर्टी स्कूटर है जो ना सिर्फ लुक के मामले में, बल्कि प्रदर्शन में भी बहुत जोरदार है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 होंडा डिओ 125 हुई लॉन्च
  • 83,400 रुपये एक्सशोरूम कीमत
  • जोरदार लुक और दमदार इंजन

2023 Honda Dio Launch: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने 2023 डिओ 125 स्कूटर लॉन्च कर दिया है। नई होंडा डिओ 125 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 83,400 रुपये है जो 91,300 रुपये तक जाती है। कंपनी ने नया स्कूटर 3 साल की वारंटी के साथ उपलब्ध कराया है और ग्राहक इसे 10 साल तक एक्सटेंडेड वारंटी लेकर बढ़ा सकते हैं। नई डिओ को भी पुराने मॉडल की तरह स्पोर्टी और आकर्षक बनाया गया है जिसमें नए ग्राफिक्स का इस्तेमाल हुआ है। ये असल में स्पोर्टी स्कूटर है जो ना सिर्फ लुक के मामले में, बल्कि प्रदर्शन में भी बहुत जोरदार है।

कितना दमदार है इंजन?

2023 होंडा डिओ 125 के साथ पहले से ज्यादा दमदार इंजन लगाया गया है जो होंडा ग्राजिया 125 और एक्टिवा 125 में मिलता है। ये इंजन 8.19 बीएचपी ताकत और 10.4 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। ये इंजन सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए स्कूटर के पिछले पहिये को ताकत पहुंचाता है। होंडा टू-व्हीलर्स ने नई डिओ 125 को कंपनी की ईएसपी तकनीक, ऑटोमैटिक चोक सिस्टम और आइडल स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन दिया गया है।

फीचर्स में भी हाइटेक

होंडा डिओ 125 को कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं जिनमें पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, औसत ईंधन की खपत, पेट्रोल खत्म होने का संकेत, रियर टाइम फ्यूल एफिशिएंसी, ट्रिपमीटर, घड़ी, साइड स्टैंड इंडिकेटर, ईको इंडिकेटर और सर्विस ड्यू इंडिकेटर शामिल हैं। स्मार्ट वेरिएंट में होंडा एच-स्मार्ट की के साथ लॉक मोड मिलता है। इस स्कूटर के अगले पहिये में डिस्क और पिछले पहिये में ड्रम ब्रेक दिया गया है और ये अलॉय व्हील्स पर चढ़े ट्यूबलेस टायर्स के साथ आती है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article