New
कितनी होगी ईवी9 की रेंज
किआ ने जानकारी दी है कि नई ईवी9 इलेक्ट्रिक एसयूवी को सिंगल चार्ज में 541 किमी तक चलाया जा सकेगा। इसमें 150 किलोवाट इलेक्ट्रिक ममोटर लगी होगी जो 9.4 सेकंड में इसे 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पर पहुंचाती है। इसे सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर 239 किमी तक चलाया जा सकेगा, यानी ये अल्ट्रा फास्ट स्पीड चार्जर से लैस होगी। फीचर्स पर नजर डालें तो नई ईवी9 को लेवल 3 एडीएएस मिलेगा जो खूब सारे सेंसर्स और दो लाइडार, रडार और कैमरा की मदद से 360 डिग्री व्यू कवर करेगा।
डिजाइन और स्टाइल जोरदार
किआ ईवी9 डिजाइन और स्टाइल के मामले में एक जोरदार इलेक्ट्रिक एसयूवी बनकर सामने आई है। किआ ग्लोबल डिजाइन सेंटर के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और हेड करीम हबीब ने नई इलेक्ट्रिक एसयूवी शोकेस करते समय कहा था कि ये इलेक्ट्रिक एसयूवी डिजाइन, कनेक्टिविटी, यूजेबिलिटी और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का अनोखा मेल है। उन्होंने आगे कहा कि ईवी9 ग्राहकों को हाई क्वालिटी और ताजा ईवी का अनुभव कराने वाली है और ये परिवार के लिए एक जोरदार विकल्प बनेगी।
साफा सुथरा लुक, हाइटेक केबिन
किआ ने ईवी9 के एक्सटीरियर को जहां पूरी तरह भविष्य में आने वाली कारों वाला लुक दिया है, वहीं इसका केबिन बिना किसी ताम-झाम के तैयार किया गया है। ई-एसयूवी के साथ डिजिटल पैटर्न वाली लाइटिंग ग्रिल मिली है जिसके इर्द-गिर्द बेहद आकर्षक हेडलैंप्स दिए गए हैं। यहां कंपनी का सिग्नेचर डिजिटल टाइगर फेस एसयूवी को दिया गया है जो दो छोटे कब लैंप्स से पूरा होता है। कुल मिलकर ये एक शानदार एसयूवी है जिसके साथ किआ भारतीय ईवी सेगमेंट में खलबली मचाने वाली है।
