Kia Offers: किआ ने दिया कमाल का ऑफर; Sonet, Syros, Clavis EV जैसी कारों पर 3.65 लाख तक डिस्काउंट
- Authored by: यतींद्र लवानिया
- Updated Dec 17, 2025, 01:10 PM IST
किआ इंडिया ने साल के आखिर में ‘Inspiring December’ कैंपेन शुरू किया है। इस कैंपेन के तहत किआ ने अपनी तमाम कारों पर 3.65 लाख रुपये तक डिस्काउंट का ऐलान किया है। ये ऑफर पूरे महीने चलेगा। कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के साथ ही कई और ऑफर भी दिए जा रहे हैं। ये सभी ऑफर किआ इंडिया के सभी डीलर्स पर उपलब्ध हैं.
किआ की कारों पर मिल रही भारी छूट (फोटो क्रेडिट, Kia India)
KIA Discount Offers: कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो किआ इंडिया के ईयर एंडर डिस्काउंट ऑफर जरूर देख लें। किया ने अपनी तमाम कारों पर 3.65 लाख रुपये तक डिस्काउंट का ऐलान किया है। किया की तरफ से इस ऑफर को ‘Inspiring December’ नाम दिया गया है।
क्या है किआ का इंस्पायरिंग दिसंबर कैंपेन?
Kia Inspiring December कैंपेन के तहत Kia India ने साल के अंत में ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। यह ऑफर कंपनी के पूरे प्रोडक्ट लाइनअप पर लागू है, जिसमें पॉपुलर SUVs Kia Seltos और Kia Sonet से लेकर प्रीमियम फैमिली कार Kia Carens Clavis शामिल हैं, जो पेट्रोल/डीजल और EV सभी तरह के ऑप्शन में उपलब्ध हैं। इसके अलावा इसी वर्ष लॉन्च की गई Syros और लग्जरी MPV Kia Carnival भी इस कैंपेन का हिस्सा हैं।
ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरह से बुकिंग की सुविधा
Kia के ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए ग्राहक अपने नजदीकी Kia डीलरशिप पर जाकर कार बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही Kia India ने डिजिटल बुकिंग को भी आसान बनाया है। ग्राहक Kia की ऑफिशियल वेबसाइट या MyKia मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे अपनी पसंदीदा कार बुक कर सकते हैं। कंपनी की टोल-फ्री हेल्पलाइन के जरिये भी पूरी प्रक्रिया में सहायता ली जा सकती है।
कैश डिस्काउंट से लेकर लॉयल्टी बेनिफिट तक
किआ के ‘Inspiring December’ कैंपेन के तहत ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके साथ ही मौजूदा Kia ग्राहकों के लिए लॉयल्टी बेनिफिट और चुनिंदा कॉरपोरेट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। Kia India ने बताया है कि ये ऑफर्स मॉडल, वेरिएंट और स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।
ऑफर्स को लेकर क्या कह रही कंपनी?
Kia India के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) अतुल सूद ने Times Now को बताया कि यह कैंपेन उन ग्राहकों के प्रति कंपनी का आभार है, जिन्होंने पूरे साल Kia पर भरोसा जताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि Kia का फोकस दमदार डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और प्रीमियम ओनरशिप एक्सपीरियंस पर बना हुआ है। इसके साथ ही साल के अंत में कारों को ज्यादा किफायती बनाना भी इस ऑफर का मकसद है, ताकि ज्यादा लोग कार खरीदें।
2025 से पहले कार खरीदने वालों के लिए मौका
तेजी से बढ़ते नेटवर्क, फ्यूचर-रेडी प्रोडक्ट्स और कस्टमर-सेंट्रिक पहल के साथ Kia India भारतीय कार बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। अगर 2025 से पहले नई कार खरीदने का प्लान है, तो ‘Inspiring December’ कैंपेन सही समय साबित हो सकता है।