2023 Kia Seltos के दो नए वेरिएंट्स लॉन्च, भारतीय ग्राहकों को खूब रास आ रही एसयूवी

Kia India ने Seltos Facelift SUV के दो नए वेरिएंट्स लॉन्च कर दिए हैं जिनके नाम GTX+ (S) और X-Line (S) हैं। इन दोनों की एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 19.39 लाख और 19.59 लाख रुपये रखी गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • किआ सेल्टोस के दो नए वेरिएंट्स
  • जीटीएक्स प्लस एस, एक्स-लाइन S
  • दाम 19.39 लाख और 19.59 लाख

Kia Seltos New Variants: किआ इंडिया ने ग्राहकों के बीच पॉपुलरसेल्टोस फेसलिफ्ट के दो नए वेरिएंट्स पेश किए हैं, ये जीटीएक्स प्लस एस और एक्स-लाइन एस हैं। इन दोनों नए वेरिएंट्स की एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 19.39 लाख और 19.59 लाख रुपये रखी गई है। किआ इंडिया ने करीब दो महीने पहले 2023 सेल्टोस एसयूवी की बुकिंग शुरू की थी और अब कंपनी ने इस कार के लिए 50,000 बुकिंग्स हासिल कर ली हैं। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के हिसाब से हर दिन सेल्टोस को 806 बुकिंग्स मिल रही है और कुल बुकिंग का 77 प्रतिशत हिस्सा टॉप मॉडल के लिए मिला है।

2023 Kia Seltos New Variants

दोनों नए वेरिएंट्स की एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 19.39 लाख और 19.59 लाख रुपये रखी गई है

सेफ्टी में हाइटेक हुई नई सेल्टोस

किआ इंडिया ने नई सेल्टोस को सेफ्टी के मामले में पहले से बहुत जोरदार बनाया है जिसमें एंट्री हुई है लेवल 2 एडीएएस की। इसके आ जाने से कार को अब 17 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट फीचर्स मिले हैं, वहीं इसके साथ 15 पेसिव सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। इस मिड-साइज एसयूवी के साथ किआ ने मौजूदा सेल्टोस वाले कई अन्य फीचर्स दिए हैं जिनमें 6 एयरबैग्स, फॉर्वर्ड कोलिजन वार्निंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ईएससी के साथ हिल असिस्ट कंट्रोल शामिल हैं।

End of Feed