2023 Kia Seltos की कीमत जान बेच देंगे अपनी पुरानी कार, पहुंच जाएंगे शोरूम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 21, 2023, 11:30 AM IST

Kia India ने नई Seltos Facelift की कीमत उजागर कर दी है जो 10,89,900 रुपये एक्सशोरूम कीमत से शुरू होती है। कंपनी ने 2023 Seltos SUV को जोरदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 किआ सेल्टोस भारत में लॉन्च
  • इंट्रोडक्टरी कीमत 10,89,900 रुपये
  • जोरदार फीचर्स से लैस है नई एसयूवी

2023 Kia Seltos Price: किआ इंडिया ने 4 जुलाई को ही नई 2023 सेल्टोस एसयूवी से पर्दा हटाया है और अब कंपनी ने इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट को 10,89,900 रुपये इंट्रोडक्टरी कीमत पर लॉन्च किया है। एसयूवी के टॉप मॉडल एडीएएस-जीटी लाइन और एक्स लाइन की एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 19,79,900 और 19,99,900 रुपये रखी गई है। कंपनी ने 14 जुलाई को नई सेल्टोस की बुकिंग शुरू की थी और इसे पहले ही दिन सेगमेंट की सबसे ज्यादा बुकिंग्स मिली हैं।

2023 Kia Seltos Launched In India

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट को 10,89,900 रुपये इंट्रोडक्टरी कीमत पर लॉन्च किया है

मिल रही जोरदार बुकिंग

बुकिंग शुरू होते ही पहले दिन 13,424 बुकिंग किआ इंडिया ने सेल्टोस फेसलिफ्ट के लिए हासिल कर ली हैं। कुल बुकिंग में से 1,973 ग्राहक ऐसे हैं जिन्होंने के-कोड के जरिए एसयूवी की बुकिंग कराई है, इसका मतलब कार की डिलीवरी इन ग्राहकों को प्राथमिकता पर दी जाएगी। इसमें दिलचस्पी रखने वाले 25,000 रुपये टोकन के साथ नई सेल्टोस बुक कर सकते हैं।

End of Feed