1 अक्टूबर से महंगी होने वाली हैं Kia Seltos और Carens, जानें कितने बढ़ेंगे दाम

Kia India ने 1 अक्टूबर से Seltos और Carens की कीमत में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने ये जानकारी भी दी है कि अपनी सबसे सस्ती कार सॉनेट की कीमत में बदलाव नहीं किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1 अक्टूबर से महंगी होंगी किआ कारें
  • सेल्टोस और कारेंस की कीमत बढ़ेगी
  • 2 प्रतिशत तक दर्ज होगी ये बढ़ोतरी

Kia Seltos And Carens Price Hike: वाहन कंपनी किआ इंडिया ने अपने Seltos और Carens मॉडल के दाम आगामी एक अक्टूबर से दो प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि वह अपने प्रवेश स्तर के मॉडल Sonet का दाम नहीं बढ़ाएगी। किआ इंडिया के राष्ट्रीय प्रमुख (बिक्री एवं विपणन) हरदीप एस बरार ने पीटीआई-भाषा से कहा कि हम एक अक्टूबर से सेल्टोस और कैरेंस के दाम करीब दो प्रतिशत तक बढ़ाने जा रहे हैं।

Kia Seltos And Carens Price Hike

एक अक्टूबर से सेल्टोस और कैरेंस के दाम करीब दो प्रतिशत तक बढ़ाने जा रहे हैं

50,000 बुकिंग्स हासिल कर ली हैं

उन्होंने बताया कि इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में अपने वाहनों को रियल ड्राइविंग एमिशन (आरडीई) के अनुरूप अद्यतन करते हुए कीमतों में एक प्रतिशत की वृद्धि की थी। किआ इंडिया भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक मॉडल ईवी 6 की भी बिक्री करती है। किआ ने करीब दो महीने पहले 2023 सेल्टोस एसयूवी की बुकिंग शुरू की थी और कंपनी ने इस कार के लिए 50,000 बुकिंग्स हासिल कर ली हैं। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के हिसाब से हर दिन सेल्टोस को 806 बुकिंग्स मिल रही है और कुल बुकिंग का 77 प्रतिशत हिस्सा टॉप मॉडल के लिए मिला है।

End of Feed