ऑटो न्यूज़

Kia की इस Electric SUV को देखकर लोग बोले, ये क्या बवाल चीज है

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 15, 2023, 06:26 PM IST

Kia Motor India ने नई EV9 Electric SUV से ग्लोबल मार्केट में पर्दा हटा लिया है. दिखने में जहां नई e-SUV बहुत जोरदार है, वहीं इसके केबिन को भी हाइटेक फीचर्स से लैस किया गया है. ये कार भारत में भी लॉन्च की जाएगी.

Image

कंपनी ने इस ईवी को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • किआ ने हटाया नई EV9 से पर्दा
  • भारत में भी लॉन्च होगी नई SUV
  • लुक में जबरदस्त है इलेक्ट्रिक कार

Kia EV9 Electric SUV Showcased Globally: किआ मोटर इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2023 में ही नई और जानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी ईवी9 से पर्दा हटाया था. अब कंपनी ने इस ईवी को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है. ये किआ की पहली तीन कतार वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी है और इलेक्ट्रिक यातायात की ओर कंपनी का एक मजबूत कदम माना जा रहा है. अब तक किआ ईवी9 की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च के अंत तक कंपनी इसे वैश्विक बाजार में उतार सकती है.

डिजाइन और स्टाइल जोरदार

किआ ईवी9 डिजाइन और स्टाइल के मामले में एक जोरदार इलेक्ट्रिक एसयूवी बनकर सामने आई है. किआ ग्लोबल डिजाइन सेंटर के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और हेड करीम हबीब ने कहा कि ये इलेक्ट्रिक एसयूवी डिजाइन, कनेक्टिविटी, यूजेबिलिटी और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का अनोखा मेल है. उन्होंने आगे कहा कि ईवी9 ग्राहकों को हाई क्वालिटी और ताजा ईवी का अनुभव कराने वाली है और ये परिवार के लिए एक जोरदार विकल्प बनेगी.

साफा सुथरा लुक, हाइटेक केबिन

किआ ने ईवी9 के एक्सटीरियर को जहां पूरी तरह भविष्य में आने वाली कारों वाला लुक दिया है, वहीं इसका केबिन बिना किसी ताम-झाम के तैयार किया गया है. ई-एसयूवी के साथ डिजिटल पैटर्न वाली लाइटिंग ग्रिल मिली है जिसके इर्द-गिर्द बेहद आकर्षक हेडलैंप्स दिए गए हैं. यहां कंपनी का सिग्नेचर डिजिटल टाइगर फेस एसयूवी को दिया गया है जो दो छोटे कब लैंप्स से पूरा होता है. कुल मिलकर ये एक शानदार एसयूवी है जिसे किआ जल्द ही भारत में भी लॉन्च करने वाली है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article