Kia Cars In 2025: कारेंस फेसलिफ्ट और सायरोस समेत, 2025 में लॉन्च होंगी किआ की ये कारें

नया साल अब लगभग 30 दिन दूर है और ऐसे में सभी लोग अगले साल की तरफ देख रहे हैं। अगर आप भी 2025 में नई कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं और किआ की कारें आपकी पसंदीदा हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही काम की साबित हो सकती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किआ 2025 में कौन सी कारें भारत में लॉन्च कर सकती है।

Kia Cars: भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार मार्केट और यह कार मार्केट तेजी से और बड़ी हो रही है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार मार्केट में वैसे तो बहुत सी कार कंपनियां हैं लेकिन दक्षिण कोरियाई कार कंपनियां भारतीयों की पसंदीदा कंपनियों में से एक हैं। नया साल आने में अब बस कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। ऐसे में अगर आप साल 2025 में नई कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं और दक्षिण कोरियाई कंपनी किआ आपके पसंदीदा कार ब्रैंड्स में से एक है तो यह खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किआ 2025 में अपनी कौन सी नई कारें भारत में लॉन्च कर सकती है।

Kia Cars

कारेंस फेसलिफ्ट और सायरोस समेत, 2025 में लॉन्च होंगी किआ की ये कारें

किआ सायरोस

किआ सायरोस से 19 दिसंबर 2024 को पर्दा उठा दिया जाएगा लेकिन इस कार को पूरी तरह जनवरी 2024 में लॉन्च किया जाएगा। किआ के लाइनअप में इस कार को किआ सेल्टोस और किआ सोनेट के बीच में रखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार में आपको ADAS, पैनारोमिक सनरूफ और प्रीमियम मैटेरियल्स जैसे धाकड़ फीचर्स देखने को मिलेंगे।

End of Feed