ऑटो न्यूज़

Kawasaki Versys‑X 300 पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, राइडर्स के लिए बड़ी बचत का मौका

एडवेंचर बाइक खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। कावासाकी ने अपनी पॉपुलर एडवेंचर टूरर बाइक Versys-X 300 पर शानदार ऑफर की घोषणा की है। कंपनी की ओर से इस बाइक पर कुल 66,000 तक के डिस्काउंट और बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

Image

Kawasaki Versys‑X 300 पर मिल रहा डिस्काउंट (Photo: kawasaki)

कावासाकी इंडिया ने अपनी पॉपुलर Kawasaki Versys‑X 300 एडवेंचर‑टूरर मोटरसाइकिल के लिए स्पेशल डिस्काउंट की घोषणा की है। यह ऑफर 31 जनवरी 2026 तक जब तक कि स्टॉक खत्म नहीं होता, तब तक लागू रहेगा।

डिस्काउंट डिटेल्स

इस ऑफर के तहत MY26 मॉडल पर 20,000 का कैश डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है और इसके साथ ही ग्राहकों को 46,000 तक के फ्री एक्सेसरीज का ऑप्शन दिया जा रहा है। डिस्काउंट के साथ Versys‑X 300 का एक्स‑शोरूम प्राइस लगभग 3.29 लाख रुपए के आसपास आ जाता है, जिससे यह बाइक एडवेंचर‑टूरर सेगमेंट में आकर्षक विकल्प बन जाती है।

राइडर्स के लिए बड़ा मौका

यह ऑफर विशेष रूप से उन राइडरों के लिए एक खास मौका हो सकता है, जो Versys‑X 300 को खरीदने के बारे में सोच तो रहे थे, लेकिन बाइक की 3,49,000 रुपए की कीमत उन्हें कुछ ज्यादा लग रही थी। फ्री एक्सेसरीज और कटौती के साथ बाइक की कुल कीमत कम हो जाती है। यह डिस्काउंट पैकेज एडवेंचर‑टूरिंग यात्रा को और भी सस्ता बना देता है।

एडवेंचर बाइक एक्सपीरियंस

Versys‑X 300 की बात करें तो इस बाइक की डिजाइनिंग और हैंडलिंग को एडवेंचर से जुड़ी चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बाइक से शहर से बाहर की लंबी यात्रा भी आरामदायक रहती है।

इंजन और परफॉर्मेंस

Versys‑X 300 की बात करें तो यह एक पॉपुलर एडवेंचर‑टूरर है, जिसमें 296 cc का पैरेलल‑ट्विन, लिक्विड‑कूल्ड इंजन लगा है, जो 38.88 bhp पावर और 26 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक 6‑स्पीड गियरबॉक्स और Assist & Slipper Clutch से लैस है। रोजाना ड्राइव के लिए भी बाइक में अच्छा परफॉर्मेंस मिलता है।

किफायती एडवेंचर‑टूरिंग विकल्प

अगर आप जनवरी 2026 से पहले कावासाकी Versys‑X 300 खरीदते हैं तो 20,000 रुपए के कैश डिस्काउंट और 46,000 रुपए की एक्सेसरीज के साथ डिस्काउंट पैकेज का लाभ पा सकते हैं। इस डिस्काउंट पैकेज के साथ बाइक बेहतर किफायती एडवेंचर‑टूरिंग विकल्प बन सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article