ऑटो न्यूज़

कावासाकी ला रही है ये एडवेंचर बाइक, 250cc सेगमेंट में मचाएगी तूफान

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी कावासाकी को उसकी दमदार परफॉरमेंस बाइक्स के साथ-साथ शानदार एडवेंचर बाइक्स के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में कावासाकी की नई एडवेंचर टूरिंग बाइक को भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। आइये जानते हैं इस बाइक में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

Image

कावासाकी ला रही है ये एडवेंचर बाइक, 250cc सेगमेंट में मचाएगी तूफान

Photo : Times Now Digital

Kawasaki KLX 230S: जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी कावासाकी को उसकी जबरदस्त परफॉरमेंस बाइक्स के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही कंपनी जबरदस्त एडवेंचर-स्पोर्ट और एडवेंचर टूरिंग बाइक्स भी बनाती है। हाल ही में कावासाकी की नई एडवेंचर बाइक को भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस बाइक का नाम कावासाकी KLX 230S है। यह बाइक 250cc सेगमेंट में लॉन्च की जायेगी और प्रमुख रूप से यह बाइक हीरो एक्सपल्स 200 का मुकाबला करेगी। आइये जानते हैं कि कावासाकी की इस नई बाइक में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है?

कैसी होगी स्टाइलिंग?

कावासाकी KLX230S में आपको ड्यूल स्पोर्ट स्टाइलिंग देखने को मिलेगी। बाइक की सीट काफी ज्यादा है और इसकी ऊंचाई 820mm है। लेकिन यह सीट बहुत ही पतली है और काफी सख्त है। यह बाइक फिलहाल इंडोनेशिया में बिकती है और वहां यह बाइक 233cc के डबल सिलेंडर इंजन के साथ पेश की गई है। यह इंजन 19PS की पावर और 19.8nm का टॉर्क जनरेट करती है। रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में बाइक इसी इंजन ऑप्शन के साथ पेश की जा सकती है।

बाइक में और क्या है खास?

कावासाकी KLX230 में आगे की तरफ टेलीस्कोपिक सस्पेंशन देखने को मिलता है और पीछे की तरफ बाइक में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। बाइक में आगे 21 इंच और पीछे 18 इंच के पहिये दिए गए हैं। कावासाकी KLX में आपको एक LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलता है और भारत में इस बाइक को 2.5 लाख से 2.7 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया जा सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article