अगर आप जुलाई 2026 में नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। Renault अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर्स लेकर आया है। कंपनी अपनी लोकप्रिय कारों Kiger, Triber और Kwid पर आकर्षक बेनिफिट्स दे रही है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी बोनस, रेफरल ऑफर और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे कई फायदे शामिल हैं। हालांकि, ऑफर्स की राशि कार के वेरिएंट, मॉडल ईयर (VIN), राज्य और डीलरशिप के अनुसार अलग-अलग है।
Renault की गाड़ी सस्ते में खरीदने का मिल रहा मौका (Photo: X handle/@VVC_Renault)
Renault Kiger पर ऑफर
Renault की गाड़ी सस्ते में खरीदने का मिल रहा मौका (Photo: renault)
Renault Kiger के VIN 2026 मॉडल पर कंपनी जुलाई में आकर्षक ऑफर्स दे रही है। केरल और गुजरात को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में चुनिंदा वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट, 25,000 रुपये तक का RELIVE Scrappage Program लाभ, साथ ही लॉयल्टी, रेफरल और अतिरिक्त कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहे हैं।
वहीं गुजरात में चुनिंदा वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये तक का कैश ऑफर और 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट दिया जा रहा है।
दूसरी ओर, केरल में सबसे बड़ा फायदा मिल रहा है, जहां 50,000 रुपये तक का कैश ऑफर, 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट, 25,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट और लॉयल्टी, रेफरल व कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध हैं।
Renault Triber पर ऑफर
Renault Triber MY26 पर भी कंपनी जुलाई में आकर्षक ऑफर्स दे रही है। केरल और गुजरात को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में 30,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसके अलावा 25,000 रुपये तक का RELIVE Scrappage Program लाभ, अतिरिक्त कॉर्पोरेट डिस्काउंट और रेफरल ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स भी उपलब्ध हैं।
वहीं गुजरात में Triber MY26 पर 45,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं, जबकि केरल में सबसे ज्यादा 60,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है। यहां भी ग्राहकों को 25,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट, अतिरिक्त कॉर्पोरेट डिस्काउंट और रेफरल ऑफर्स का फायदा मिलेगा।
Renault Kwid पर ऑफर
Renault Kwid पर भी कंपनी जुलाई में आकर्षक ऑफर्स दे रही है। KWID 2026 मॉडल पर केरल, असम, कर्नाटक, ओडिशा, उत्तराखंड, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश को छोड़कर अन्य राज्यों में 15,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा 25,000 रुपये तक का RELIVE Scrappage Program लाभ भी उपलब्ध है।
वहीं KWID VIN 2026 (PRE-NBI) मॉडल पर इन्हीं राज्यों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में 30,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। जबकि केरल, असम, कर्नाटक, ओडिशा, उत्तराखंड, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में उपलब्ध KWID VIN 2026 (PRE-NBI) पर 15,000 रुपये तक के बेनिफिट्स और 25,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट दिया जा रहा है।
