ऑटो न्यूज़

MG India ने धनतेरस पर Delhi-NCR में इतने ग्राहकों को डिलीवर की कार

MG Dhanteras EV Delivery Delhi-NCR: इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने को प्रोत्‍साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, कंपनी ने भारत की पहली इंटेलिजेंट सीयूवी- एमजी विंडसर, भारत की पहली प्‍योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट एसयूवी- एमजी जेडएस ईवी और स्‍ट्रीट स्‍मार्ट कार - एमजी कॉमेट की 100 से ज्‍यादा यूनिट की डिलीवरी की है।

Image

MG Windsor एक सेडान के आराम और एक एसयूवी की विशालता का मिश्रण है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Delhi-NCR में MG EV की डिलीवरी
  • 100 से ज्यादा ग्राहकों को दी गई कार
  • धनतेरस पर Electric Cars डिलीवर

MG Dhanteras EV Delivery Delhi-NCR: जेएसडब्‍ल्‍यू एमजी मोटर इंडिया ने आज दिल्‍ली-एनसीआर में एक दिन में 100 से ज्‍यादा ईवी की डिलीवरी करने की घोषणा की है। इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने को प्रोत्‍साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, कंपनी ने भारत की पहली इंटेलिजेंट सीयूवी- एमजी विंडसर, भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट एसयूवी- एमजी जेडएस ईवी और स्‍ट्रीट स्‍मार्ट कार - एमजी कॉमेट की 100 से ज्‍यादा यूनिट की डिलीवरी की है। यह एमजी के ईवी मॉडल्‍स के लिए कार खरीदारों के बढ़ते उत्साह को प्रदर्शित करता है।

24 घंटों में 15,176 बुकिंग

एमजी विंडसर ने हाल ही में बुकिंग की घोषणा के 24 घंटों के भीतर 15,176 बुकिंग हासिल कर भारत की पहली पैसेंजर ईवी बनने की उपलब्धि हासिल की है। एमजी विंडसर एक सेडान के आराम और एक एसयूवी की विशालता का मिश्रण है, जो एक अभिनव एयरोडायनामिक डिजाइन, ज्‍यादा जगह और भव्‍य इंटीरियर, आश्‍वस्‍त सुरक्षा, स्‍मार्ट कनेक्टिविटी और 332 किमी की रेंज प्रदान करती है।

461 किमी तक रेंज

एमजी कॉमेट- स्‍ट्रीट स्‍मार्ट कार अंदर से बड़ी और बाहर से कॉम्‍पैक्‍ट है (बीआईसीओ), जो 55 से ज्‍यादा कनेक्‍टेड फीचर्स और आई-स्‍मार्ट टेक्‍नोलॉजी के साथ आती है। छोटे टर्निंग रेडियस के साथ इसका चुस्‍त और व्‍यावहारिक डिजाइन छोटे पार्किंग स्‍थान में गतिशीलता को बढ़ाता है और शहर में ड्राइविंग को सुविधाजनक बनाता है। एमजी जेडएस ईवी प्रीमियम फीचर्स, विशाल इंटीरियर्स, आई-स्‍मार्ट टेक्‍नोलॉजी और 75 से ज्‍यादा कनेक्‍टेड कार फीचर्स की पेशकश करती है। यह लंबी दूरी की फैमिली ड्राइव के लिए उपयुक्‍त है, जो 461 किमी की रेंज प्रदान करती है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article