Jeep Collabs With Hrihik Roshan: जीप अमेरिकी कार निर्माता कंपनी है और इस कंपनी को दमदार और परफॉरमेंस बेस्ड SUVs बनाने के लिए जाना जाता है। हाल ही में जीप इंडिया ने ‘ग्रीक गॉड’ कहे जाने वाले ऋतिक रोशन के साथ कोलैब कर एक वीडियो बनाया है। ऋतिक रोशन जीप इंडिया ब्रैंड के दोस्त हैं और साथ ही वह कंपनी के कस्टमर भी हैं। ऋतिक रोशन ने जीप की दमदार ऑफ-रोड SUV जीप रेंगलर रुबिकन को अपने गैराज में भी शामिल किया है।
जीप रेंगलर रुबिकन
जीप रेंगलर रुबिकन एक दमदार SUV है जिसे विशेष रूप से ऑफ-रोड के लिए तैयार किया गया है। कुछ समय पहले ही जीप रेंगलर को महत्त्वपूर्ण अपडेट्स भी दिए गए थे और साथ ही कार के डिजाईन में कुछ अपडेट्स के साथ इसे मार्केट में पेश किया गया था। अब भारत में जीप की कारों के साथ ऋतिक रोशन ब्रैंड मेनेजर के रूप में नजर आयेंगे।
जीप इंडिया को बेहद खुशी
इस मौके पर जीप इंडिया के डायरेक्टर कुमार प्रियेश ने कहा कि जीप लाइफ और इसकी विभिन्नताओं से भरी कम्युनिटी में एक्टर का स्वागत करके हमें बेहद खुशी है। एक ऐसे SUV ब्रैंड के रूप में, जिसे अनजाने को जानने में ख़ुशी मिलती है और हमेशा अपनी सीमा का विस्तार करते रहता है, हमें खुशी है कि ऋतिक हमारे साथ हैं।
