Jeep Compass Anniversary Edition: जीप भारत में अपनी 8वीं सालगिरह मना रही है और इसी खुशी में जीप इंडिया ने इस मौके को और भी खास बना दिया है। फेस्टिव सीजन शुरू होते ही कंपनी ने देश में पॉपुलर कम्पास एसयूवी का एनिवर्सरी एडिशन पेश किया है। इस एडिशन के साथ जीप इंडिया ने कम्पास को खास एक्सेसरीज और कॉस्मैटिक अपग्रेड्स इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों जगह दिए हैं। एक्सटीरियर की बात करें तो कम्पास एनिवर्सरी एडिशन की ग्रिल और डोर हैंडल्स पर वेलवेट रेड फिनिश दिया गया है जो दिखने में काफी आकर्षक नजर आ रहा है।
केबिन में स्पेशल ट्रीटमेंट मिला
जीप कम्पास एसयूवी के एनिवर्सरी एडिशन का केबिन आपको स्पेशल ट्रीटमेंट देखने को मिलता है। यहां रेड थीम की सीट अपहोल्स्ट्री के साथ-साथ बैक मिरर से जुड़ा डैशकैम और सफेद एंबिएंट लाइटिंग दी गई है जिससे जीप कम्पास का एनिवर्सरी एडिशन काफी खास बनता है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक अपनी नजदीकी जीप डीलरशिप पर पहुंचकर इसे ऑर्डर कर सकते हैं। इस एसयूवी में कंपनी ने कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया है। एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 18.99 लाख रुपये है जो 3.15 लाख रुपये डिस्काउंट के साथ मिल रही है।
नहीं मिला कोई तकनीकी बदलाव
जीप कम्पास के नए एनिवर्सरी एडिशन के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों जगहों पर अच्छा फिनिश दिया गया है। हालांकि कंपनी ने SUV के स्पेशल एडिशन को कोई तकनीकी बदलाव नहीं दिया है। इसके साथ पहले वाले पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प मिले हैं। SUV के साथ 2.0-लीटर चार-सिलेंडर मल्टीजेट टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इसके अलावा कम्पास को 1.4-लीटर मल्टीएयर टर्बो पेट्रोल इंजन मिला है जो 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।
