ऑटो न्यूज़

2024 Jawa 42 मोटरसाइकिल भारत में हुई लॉन्च, बदलाव के बाद भी कीमत में कटौती

New Jawa 42 Launched In India: जावा मोटरसाइकिल ने अपडेटेड जावा 42 भारत में लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.73 लाख रुपये है। पिछले मॉडल की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.89 लाख रुपये थी, यानी अब ये 16,000 रुपये सस्ती हो गया है।

Image

इन सब बदलावों के बदले कंपनी ने 2024 जावा 42 की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अपडेटेड जावा 42 भारत में हुई लॉन्च
  • 1.73 लाख रुपये है शुरुआती कीमत
  • पिछले मॉडल से 16,000 रुपये सस्ती

New Jawa 42 Launched In India: जावा मोटरसाइकिल ने भारतीय मार्केट में नई मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है जो अपडेटेड जावा 42 है। कंपनी ने इसी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.73 लाख रुपये रखी है। पिछले मॉडल के मुकाबले अपडेटेड जावा 42 में तकनीकी बदलाव किए गए हैं, इसके अलावा कुछ नए फीचर्स और नए रंगों में इसके पेश किया गया है। बता दें कि इन सब बदलावों के बदले कंपनी ने 2024 जावा 42 की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले मॉडल की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.89 लाख रुपये थी, यानी अब ये 16,000 रुपये सस्ती हो गया है।

कितना बदला बाइक का इंजन

ताकत की बात करें तो नई मोटरसाइकिल के साथ 294.72 सीसी इंजन मिला है और इसका नाम अब जे पैंथर कर दिया गया है। ये 26.9 बीएचपी ताकत और 26.84 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। पावर के मामले में नया इंजन लगभग पहले जैसा ही है, लेकिन कंपनी का कहना है कि ये इंजन पहले से ज्यादा दमदार है। ना सिर्फ परफॉर्मेंस के मामले में ये इंजन बेहतर हुआ है, बल्कि इसकी कुलिंग भी पहले से बहुत बेहतर हो गई है। 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिप और असिस्ट क्लच मिलता है जो इसे बहुत फुर्तीला बनाते हैं।

नए में और क्या-क्या मिला

2024 जावा 42 के ट्विन एग्ज्हॉस्ट पाइप की डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं। सस्पेंशन को रिट्यून किया गया है, वहीं ग्राउंड क्लीयरेंस भी बढ़ा दिया गया है। इसके चुनिंदा वेरिएंट्स में पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिला है और यूएसबी चार्जिंग का विकल्प भी दिया गया है। यहां सिंगल चैनल एबीएस, पार्ट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्पोक व्हील्स सामान्य तौर पर मिले हैं। महंगे वेरिएंट्स में डुअल चैनल एबीएस, अलॉय व्हील्स और मैट पेंट फिनिश मिलते हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article