Jawa ने भारत में लॉन्च की 42 Bobber Black Mirror, दिखने में जोरदार है स्पेशल एडिशन

Jawa Motorcycle ने भारतीय मार्केट में 42 Bobber का नया Black Mirror Edition लॉन्च किया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 2.25 लाख रुपये है। कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को स्टैंडर्ड मॉडल से काफी अलग बनाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जावा 42 बॉबर ब्लैक मिरर लॉन्च
  • 2.25 लाख एक्सशोरूम कीमत
  • स्टैंडर्ड मॉडल से दिखने में अलग

Jawa 42 Bobber Black Mirror Edition: जावा मोटरसाइकिल ने 42 बॉबर का नया टॉप मॉडल लॉन्च कर दिया है जिसका नाम ब्लैक मिरर है और इसकी एक्सशोरूम कीमत 2.25 लाख रुपये है। जावा 42 बॉबर ब्लैक मिरर की बुकिंग कंपनी की डीलरशिप पर जारी है। नई मोटरसाइकिल के स्पेशल एडिशन में सिर्फ कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं और फीचर्स के अलावा इंजन भी स्टैंडर्ड वेरिएंट वाला मिला है। हालांकि बाइक के इंजन को कुछ रिफाइन किया है। नई बॉबर 42 ब्लैक मिरर के साथ क्रोम फ्यूल टैंक मिला है जिससे इसका लुक सामान्य बाइक के मुकाबले काफी आकर्षक हो गया है।

Jawa 42 Bobber Black Mirror

बाइक के इंजन को कुछ रिफाइन किया है

अब मिलेंगे सिर्फ अलॉय व्हील्स

जावा ने नई बॉबर 42 ब्लैक मिरर के साथ सिर्फ अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो दो रंगों में आए हैं और इन्हें ट्यूबलेट टायर्स से लैस किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन के गियर और इंजन कवर को भी नई डिजाइन दी गई है। बाइक का साइड पैनल अब भी ब्लैक एक्सेंट में आया है। गौरतलब है कि महिंद्रा के मालिकाना हक वाली जावा मोटरसाइकिल का मुकाबला रॉयल एनफील्ड से होता आ रहा है, ऐसे में कंपनी समय-समय पर बाइक्स को अपडेट करती रहती है।

End of Feed