Jawa 350 New Variants: भारत में रेट्रो-मॉडर्न और क्लासिक लुक्स वाली बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है। रॉयल एनफील्ड के साथ-साथ जावा-येज्दी की बाइक्स को भी भारत में काफी पसंद किया जाता है। अब हाल ही में कंपनी ने अपनी पॉपुलर बाइक जावा 350 को अपग्रेड प्रदान किया है और बाइक के नए वेरिएंट लॉन्च किये हैं। कंपनी ने एलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स के साथ बाइक के नए वेरिएंट्स को मार्केट में पेश किया है। इसके साथ ही बाइक अब नए कलर ऑप्शंस के साथ भी देखने को मिलती हैं।
जावा 350 को मिला अपग्रेड, अब मिलेंगे ये खास फीचर्स
नए वेरिएंट के बाद कीमत
बाइक के नए वेरिएंट्स लॉन्च किए जाने के बाद जावा की बाइक्स की कीमत अब 1.98 लाख रुपये से शुरू होकर 2.23 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी का कहना है कि कस्टमर्स की मांग को देखते हुए बाइक को एलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर्स और नए कलर ऑप्शंस का अपग्रेड दिया गया है। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि कंपनी ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स की मांग को पूरा करना चाहती है। इसीलिए जावा 350 अब स्पोक व्हील्स के साथ ही एलॉय व्हील्स के ऑप्शंस में भी देखने को मिलती है।
नए कलर ऑप्शन
जावा 350 अब ऑब्सीडीयन ब्लैक, ग्रे और डीप फॉरेस्ट के तीन नए कलर ऑप्शंस में पेश की गई है। बाइक की क्रोम सीरीज में अब नया सफेद कलर भी देखने को मिलता है और क्रोम सीरीज में पहले से महरून, ब्लैक और मिस्टिक ओरेंज कलर मौजूद हैं। बाइक में अभी भी 334cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन देखने को मिलता है जो 22.2 हॉर्सपावर की ताकत और 28.1nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।
