ऑटो न्यूज़

January 2026 से ये ऑटो कंपनियां बढ़ाएंगी अपनी गाड़ियों के दाम, लिस्ट में पॉपुलर SUV से लेकर सेडान तक शामिल

JSW MG मोटर इंडिया ने अपने सभी प्रोडक्ट्स की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई कीमतें 1 जनवरी, 2026 से लागू होंगी, और यह बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी। निसान ने घोषणा की है कि वह जनवरी 2026 से अपनी पूरी रेंज में कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी।

Image

ऑटो न्यूज

Car price hike in January 2026: अगर आप नए साल में नई गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपको झटका दे सकती है। अधिकांश ऑटो कंपनियों ने जनवरी 2026 से अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार, वाहन कंपनियां सभी सेगमेंट में कीमतों में बढ़ोतरी के लिए तैयारी कर रही है। टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी अर्निंग्स कॉल में चौथी तिमाही में कीमतों में बढ़ोतरी की योजना की पुष्टि की। होंडा कार्स इंडिया ने जनवरी 2026 से कीमतों में बदलाव की घोषणा की है। होंडा कार्स इंडिया ने जनवरी 2026 से अपनी पूरी मॉडल रेंज में कीमतों में बदलाव की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि बढ़ती इनपुट और ऑपरेशनल लागत के कारण यह बढ़ोतरी जरूरी है, जिसे वह पिछले कुछ महीनों से कस्टमर्स पर कम से कम असर डालने के लिए खुद उठा रही थी। बढ़ोतरी का सही मार्जिन अभी बताया नहीं गया है।

JSW MG मोटर इंडिया ने अपने सभी प्रोडक्ट्स की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई कीमतें 1 जनवरी, 2026 से लागू होंगी, और यह बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी। निसान ने घोषणा की है कि वह जनवरी 2026 से अपनी पूरी रेंज में कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। BYD इंडिया ने अपने फ्लैगशिप मॉडल, सीलियन 7 की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है, और नई कीमतें 1 जनवरी, 2026 से लागू होंगी। ।

मारुति और हुंडई ने अभी तक नहीं की घोषणा

मारुति सुजुकी, जिसका पैसेंजर व्हीकल मार्केट में करीब 40% हिस्सा है, और हुंडई इंडिया, जिसका करीब 14% शेयर है, ने अभी तक कीमतों में किसी भी बदलाव की घोषणा नहीं की है। हालांकि, कई लग्जरी ब्रांड 1 जनवरी 2026 से कीमतों में बदलाव कर रहे हैं, जिनमें मर्सिडीज-बेंज कीमतें 2% तक बढ़ाएगी, BMW 3% और MG मोटर 2%। उम्मीद है कि वोल्वो भी इसी दौरान कीमतें बढ़ाएगी।

टू-व्हीलर कंपनियों ने कोई ऐलान नहीं किया

प्रमुख इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियों ने अभी तक कीमतों में बढ़ोतरी पर कोई फैसला नहीं लिया है। हालांकि, एथर एनर्जी, जो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (e2W) बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है, ने बढ़ते प्रोडक्शन कॉस्ट का हवाला देते हुए अपने स्कूटर की कीमतों में ₹3,000 तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article