जगुआर लैंड रोवर की बिक्री में बड़ा उछाल, देश में लगातार बढ़ रहे ब्रांड के चाहने वाले

Jaguar Land Rover Sales Figure: टाटा के मालिकाना हक वाली जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बिक्री के आंकड़े साझा कर दिए हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि पिछले साल की पहली तिमाही में बिके 1,048 वाहनों के मुकाबले पिछली तिमाही में 1,371 वाहन बिके हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • जगुआर लैंड रोवर की बिक्री बढ़ी
  • पहली तिमाही में 31 फीसदी बढ़त
  • तीन महीने में 1,371 वाहन बिके

Jaguar Land Rover Sales Figure: जगुआर लैंड रोवर इंडिया की पहली तिमाही में खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 1,371 इकाई हो गई। कंपनी की गत वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में खुदरा बिक्री 1,048 इकाई रही थी। टाटा मोटर्स की कंपनी ने एक बयान में कहा, डिफेंडर तथा रेंज रोवर इवोक दोनों की बिक्री में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। इसमें डिफेंडर खंड में सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा। उन्होंने कहा कि रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट और डिफेंडर की कुल ऑर्डर बुक में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

JLR India Sales Figure

रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट और डिफेंडर की कुल ऑर्डर बुक में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है

प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक

जेएलआर इंडिया के प्रबंध निदेशक राजन अंबा ने कहा, ‘‘हमारा प्रदर्शन हमारी उम्मीदों के मुताबिक है। हमारी मजबूत बिक्री के साथ-साथ, हमारी ऑर्डर बुक में भी वित्त वर्ष की शुरुआत की तुलना में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो मांग में निरंतर वृद्धि को दर्शाता है। हम बाजार में अपनी आपूर्ति को बढ़ाना जारी रखे हुए हैं।’’

End of Feed