Jaguar i-Pace Delisted: जैगुआर जानी मानी लग्जरी और परफॉरमेंस कार निर्माता कंपनी है और भारत में भी कंपनी की कारों को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद जैगुआर की कारों को पसंद करने वाले लोगों को काफी तगड़ा झटका लगा है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट से अपनी इलेक्ट्रिक कार i-पेस को हटा दिया है। इसका सीधा मतलब ये भी है कि कंपनी अब अपनी इस कार के लिए आर्डर नहीं लेगी।
जैगुआर की ये कार भारत में अब नहीं आएगी नजर
इकलौती इलेक्ट्रिक कार
जैगुआर ने 2021 में i-पेस को भारत में लॉन्च किया था और भारत में यह कंपनी की इकलौती इलेक्ट्रिक कार थी। 2021 में भारतीय मार्केट में मौजूद यह दूसरी लग्जरी इलेक्ट्रिक कार थी। कंपनी की इस कार का मुकाबला सीधे तौर पर ऑडी इ-ट्रॉन और मर्सिडीज EQC जैसी कारें थीं। एक तरफ जहां भारतीय मार्केट में मौजूद अन्य कारों ने खुदको अपग्रेड किया, वहीं जैगुआर ने ऐसा कुछ नहीं किया।
ये थी वजह
जैगुआर ने पिछले साल i-पेस की सिर्फ 31 यूनिट्स ही बेचीं थीं जबकी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में सबसे अग्रणी रहने वाली BMW ने 738 यूनिट्स बेची थीं। यह कार 90kWh की बैटरी के साथ आती थी और इस कार में 2 इलेक्ट्रिक मोटर्स थीं जो 400 हॉर्सपवार की ताकत और 696nm का टॉर्क जनरेट करती थी। यह कार एक चार्ज में 410 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती थी।
