Times Drive Auto Summit & Awards 2025: भविष्य में कैसी होगी कार की टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री लीडर्स ने गिनाए तीन प्रमुख स्तंभ

Times Drive Auto Summit & Awards 2025: टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट एंड अवार्ड्स 2025 में वोल्वो ऑटो इंडिया के ज्योति मल्होत्रा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग पर जोर दिया, खासकर सड़क सुरक्षा के लिए। उन्होंने कहा कि LIDAR और एडवांस ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसी टेक्नोलॉजी में तेजी से सुधार हो रहा है।

Times Drive Auto Summit & Awards 2025: एचपीसीएल द्वारा प्रस्तुत टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट एंड अवार्ड्स 2025 में ऑटोमोबाइल जगत के दिग्गजों ने भविष्य की कार टेक्नोलॉजी पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान हुंडई मोटर इंडिया के पुनीत आनंद, जेके टायर्स एंड इंडस्ट्रीज के विजय कुमार मिश्रा, वोल्वो ऑटो इंडिया के ज्योति मल्होत्रा और जाटो डायनामिक्स के रवि भाटिया मौजूद रहे।

Times Drive Auto Summit & Awards 2025

कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का बढ़ता प्रभाव

हुंडई मोटर इंडिया के पुनीत आनंद ने बताया कि कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ रही है और वर्तमान में यह 26% तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि भविष्य की मोबिलिटी तीन प्रमुख स्तंभों – सुरक्षा, स्मार्टनेस और सतत विकास पर आधारित होगी।

End of Feed