ऑटो न्यूज़

अब फ्लिपकार्ट से मंगाएं भारत की पहली गियर इलेक्ट्रिक बाइक, मिलेंगे ढेर सारे ऑफर्स

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 28, 2023, 03:29 PM IST

Matter Aera Electric Bike on Flipkart: मैटर, ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है। जिसके बाद कंपनी की बाइक ऐरा को फ्लिपकार्ट से बुक कर सकते हैं।

Image

गियर इलेक्ट्रिक बाइक

Matter Aera Electric Bike on Flipkart: मैटर, ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की घोषणा की है। जिसके बाद कंपनी की बाइक ऐरा को फ्लिपकार्ट से बुक कर सकते हैं। वहीं मैटर ऐरा इलेक्ट्रिक बाइक को यहां से खरीदा भी जा सकता है। वहीं ग्राहक इसे खरीदने पर फ्लिपकार्ट में कई स्पेशल ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी ने डिजिटल कॉमर्स व फाइनेंस कंपनी ओटीओ से साझेदारी की है।

चार वैरिएंट हैं मौजूद

ओटीओ नए प्रोडक्ट पर फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध कराने वाली है। मैटर ऐरा की बात करें तो इसे चार वैरिएंट - ऐरा 4000, ऐरा 5000, ऐरा 5000+ व ऐरा 6000 में पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने सिर्फ ऐरा 5000 रेंज की जानकारी का खुलासा किया है। ऐरा 5000 व ऐरा 5000+ मॉडल को क्रमशः 1,43,999 रुपये व 1,53,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कीमत एक्स शोरूम, फेम 2 सब्सिडी के साथ है। ऐरा 6000 बाइक में 150 किमी की रेंज व बाकी मॉडल्स 125 किमी की रेंज मिलती है।

कीलेस मिलती है एंट्री

मैटर ऐरा ढेर सारे फीचर्स के साथ आती है, वहीं यह देश की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक है। इसमें 7-इंच डिजिटल एलसीडी, 4जी कनेक्टिविटी, दूरी आधारित की फ़ॉब व पैसिव कीलेस एंट्री सिस्टम दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में लिक्विड कोल्ड बैटरी पैक, तीन पिन वाला 5 एम्पियर चार्जर, डबल क्रेडल चेसिस व कनेक्टेड व इंटेलीजेंट तकनीक दिया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, कई राइड मोड दिया गया है। ऐरा 5000 इलेक्ट्रिक बाइक में 10 kW इलेक्ट्रिक मोटर व 5 kWh की बैटरी पैक दी गयी है। कंपनी का दावा है कि यह स्टैण्डर्ड चार्जर से 5 घंटे में तथा फास्ट चार्जर से इसे 2 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है।

ऑफर्स का भी ले सकते हैं फायदा

जो लोग अभी इस बाइक को खरीदना चाहते है उनके लिए कंपनी कई शुरूआती ऑफर्स लेकर आई है जिसका ग्राहक लाभ ले सकते हैं। भारत के 25 जिला के 2000 पिन कोड के ग्राहक इस बाइक को प्री बुक करके खरीद सकते हैं। मैटर अपने बचे हुए वैरिएंट को निकट भविष्य में लाने वाली है जिसमें ऐरा 4000 व ऐरा 6000 शामिल है। वर्तमान में स्मार्टफोन वे होम डिलीवरी के जमाने में अब वाहन कंपनियां ई कॉमर्स वेबसाइट पर भी अपने वाहन बेच रही है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article