टायर निर्माताओं की कमाई में मामूली बढ़त दर्ज, 2021-22 में जोरदार था आंकड़ा

Indian Tyre Industry Sales Growth: रेटिंग एजेंसी क्रिसिल रेटिंग्स ने सोमवार को कहा ,यह लगातार दूसरा वर्ष होगा जब टायर विनिर्माता के लिए अनुमानित राजस्व वृद्धि एकल अंक में होगी (हालांकि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में यह करीब दोगुनी है)।

KEY HIGHLIGHTS
  • टायर निर्माताओं का मुनाफा बढ़ा
  • 2024-25 में 7 से 8 % बढ़ोतरी
  • 2022-23 में जोरदार था आंकड़ा

Indian Tyre Industry Sales Growth: टायर विनिर्माताओं की आय में चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 7-8 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल रेटिंग्स ने सोमवार को कहा ,यह लगातार दूसरा वर्ष होगा जब टायर विनिर्माता के लिए अनुमानित राजस्व वृद्धि एकल अंक में होगी (हालांकि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में यह करीब दोगुनी है)। वित्त वर्ष 2020-21 तथा 2022-23 के बीच 21 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर दर्ज की गई थी। ’’

India Tyre Industry Sales Growth

यह लगातार दूसरा वर्ष होगा जब टायर विनिर्माता के लिए अनुमानित राजस्व वृद्धि एकल अंक में होगी

घरेलू मांग का लगभग दो-तिहाई

क्रिसिल रेटिंग्स के वरिष्ठ निदेशक अनुज सेठी ने कहा, ‘‘ घरेलू मांग उद्योग की बिक्री (टन भार के संदर्भ में) का करीब 75 प्रतिशत है, जबकि शेष निर्यात किया जाता है। घरेलू मांग का लगभग दो-तिहाई हिस्सा प्रतिस्थापन खंड से है और शेष मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) से है।’’

End of Feed