नितिन गडकरी बोले- 5 साल में भारत बनेगा दुनिया का नंबर-1 EV मार्केट

Times Drive Auto Summit & Awards 2025: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि भारत जल्द ही पिथौरागढ़ से मानसरोवर तक सीधा सड़क मार्ग तैयार करेगा, जिससे तीर्थयात्रियों को सिक्किम होकर लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही यह सड़क पूरी होगी, विदेश मंत्रालय चीन के साथ इस पर चर्चा करेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • HPCL द्वारा प्रस्तुत टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट और अवॉर्ड्स 2025
  • ऑटोमोटिब एक्सीलेंस को किया गया सम्मानित
  • इंडस्ट्री के लीडर्स ने मोबिलिटी के भविष्य पर की चर्चा

Times Drive Auto Summit & Awards 2025: टाइम्स नेटवर्क डिजिटल ने नई दिल्ली में "HPCL द्वारा प्रस्तुत टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट और अवॉर्ड्स" का आयोजन किया। इस खास मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विशेष संबोधन दिया। उन्होंने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों, नई तकनीकों, टिकाऊ साधनों और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता पर जोर दिया। यह महत्वपूर्ण आयोजन ऑटोमोबाइल क्षेत्र में हो रहे इनोवेशन पर संवाद के लिए एक प्रमुख प्लेटफार्म बना और 35 से अधिक कैटेगरी में विजेताओं को सम्मानित किया गया।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी

मानसरोवर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत जल्द ही पिथौरागढ़ से मानसरोवर तक सीधा सड़क मार्ग तैयार करेगा, जिससे तीर्थयात्रियों को सिक्किम होकर लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही यह सड़क पूरी होगी, विदेश मंत्रालय चीन के साथ इस पर चर्चा करेगा।

End of Feed