Times Drive Auto Summit 2025: भारत अगले 5 साल में बनेगा नंबर 1 ऑटोमोबाइल मार्केट, नितिन गडकरी ने बताया कैसे होगा संभव

Times Drive Auto Summit 2025: HPCL Times Drive Auto Summit 2025 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत अगले 5 सालों में दुनिया का नंबर 1 ऑटोमोबाइल बाजार बन जाएगा। ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, बायोफ्यूल और मेक इन इंडिया पहल इस बदलाव को गति देंगे।

Times Drive Auto Summit 2025: एचपीसीएल टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट एंड अवार्ड्स 2025 में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया का नंबर 1 ऑटोमोबाइल बाजार बन जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत हाल ही में जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन चुका है, जबकि अमेरिका और चीन क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं। गडकरी ने बताया कि बायोफ्यूल और वैकल्पिक ईंधनों के बढ़ते उपयोग के चलते अगले पांच सालों में भारत ऑटोमोबाइल उद्योग में नंबर 1 बन जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ईथेनॉल मिश्रित ईंधन को बढ़ावा दे रही है और जल्द ही E100 (100% ईथेनॉल) को अपनाने की योजना बना रही है।

india will become the number 1 automobile market in the next 5 years

टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट एंड अवार्ड्स 2025

यहां देखें वीडियो

इलेक्ट्रिक कारों की कीमत होगी पेट्रोल-डीजल के बराबर

मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि लिथियम-आयन बैटरी की कीमत में भारी गिरावट आई है। यह कीमत $150 प्रति kWh से घटकर $100 प्रति kWh हो गई है। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों की लागत में कमी आएगी और अगले 5-6 महीनों में ईवी की कीमत पेट्रोल-डीजल कारों के बराबर आ सकती है।

End of Feed