इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए क्या है HPCL की तैयारी?
टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट एवं अवार्ड्स 2025 में पूजा सेठी ने गर्ग से इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर में फ्यूल कंपनियों की भूमिका पर भी सवाल किए। इस सवाल के जवाब में गर्ग ने कहा कि हम पूरे देश में मौजूद हैं। हमारे पास 5500 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन हैं।
2300 फास्ट चार्जर हैं, जिसे हम डबल करने जा रहे हैं। HPCL इस तरफ तेजी से बढ़ रहा है, पिछले कई वर्षों से हमने OEMs से टाइअप किया है। हम दिल्ली और मुंबई सरकार से टाइअप कर रहे हैं। एचपीसीएल पूरी तरह से तैयार है। बैटरी स्वाइप फैसिलिटी भी हमारे 90 से ज्यादा सेंटरों पर मौजूद है।
यहां देखें पूरा वीडियो
अल्टरनेटिव फ्यूल पर क्या बोले गर्ग
HPCL के डायरेक्टर (मार्केटिंग) अमित गर्ग ने कहा कि हम हर तरह के नए फ्यूल पर काम कर रहे हैं। हम हाइड्रोजन फ्यूल, कम्प्रेस बायोगैस पर भी काम कर रहे हैं। यानी हम सभी तरह की नई एनर्जी पर काम कर रहे हैं जो आप अभी सोच सकते हैं। उन्होंने कहा कि कल को यदि गाड़ियां पानी से चलेंगी तो वह स्पेशल पानी भी हमारे पास होगा।
उन्होंने कहा कि एचपीसीएल वर्तमान में अपने ईंधन में 20% इथेनॉल मिला रहा है और विशाखापत्तनम के पास अपना पहला हाइड्रोजन आउटलेट शुरू करने की योजना बना रहा है। गर्ग ने बताया, "हाइड्रोजन भविष्य के लिए एक आशाजनक ईंधन है और हमारा मानना है कि आने वाले वर्षों में यह तेजी से लोकप्रिय होगा।"
उन्होंने डीटीसी बसों में इस्तेमाल होने वाले हाइड्रोजन सीएनजी से संबंधित एक प्रयोग से प्राप्त जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि हालांकि प्रारंभ में CO2 उत्सर्जन चिंता का विषय था, लेकिन एचपीसीएल ने लेटेस्ट इनोवेशन विकसित की है जो प्रोसेस के दौरान CO2 उत्सर्जन को समाप्त कर देती है।
