इलेक्ट्रिक अवतार में आने वाली है Hyundai Creta, पहली बार दिखई दिया इंटीरियर

Hyundai Creta EV Interior Spied: ह्यून्दे भारतीय मार्केट के लिए बिल्कुल नई क्रेटा इलेक्ट्रिक एसयूवी पर काम कर रही है जिसका केबिन हाल में नजर आया है। जनवरी 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया जाना संभावित है। इसके कुछ ही महीनों बाद कंपनी इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च करेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द आ रही नई ह्यून्दे क्रेटा इलेक्ट्रिक
  • पहली बार नजर आया कार का केबिन
  • बहुत कुछ सामान्य क्रेटा जैसी होगी

Hyundai Creta EV Interior Spied: ह्यून्दे मोटर इंडिया अगले साल के सबसे बड़े लॉन्च की तैयारियों में जुट गई है। कंपनी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें में एक क्रेटा के इलेक्ट्रिक अवतार पर काम कर रही है। जनवरी 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया जाना संभावित है। इसके कुछ ही महीनों बाद कंपनी इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च करेगी। इसे अब तक कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, नए स्पाय फोटो में कार का केबिन देखने को मिला है। नई क्रेटा ईवी के साथ स्टैंडर्ड क्रेटा वाला केबिन दिया जाएगा जिसमें डैशबोर्ड, एसी वेंट्स, ट्विन डिस्प्ले और एचवीएसी पैनल समान हैं।

Hyundai India Working On Creta EV

जनवर 2025 मे होन वाल भार मोबिलिट एक्सप मे इलेक्ट्रि एसयूव लॉन् किय जान संभावि

नए फीचर्स में क्या-क्या शामिल

आगामी ह्यून्दे क्रेटा ईवी के साथ बहुत कुछ नया भी मिलने वाला है। इनमें सेंटर कंसोल पर नया ट्रीटमेंट और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, दूसरी जगह पर लगी वेंटिलेटेड सीट बटन, कप होल्डर और ड्राइव मोड सिलेक्ट करने के लिए रोटरी डायल शामिल हैं। इलेक्ट्रिक एसयूवी में किए गए बाकी बदलावों में नया तीन स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ पैडल शिफ्टर्स और स्टीयरिंग के साथ मिला ड्राइव सिलेक्टर स्टॉक शामिल हैं। क्रेटा ईवी को ज्यादातर फीचर्स सामान्य क्रेटा वाले होंगे जिनमें 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडीएएस शामिल हैं।

End of Feed