Creta इलेक्ट्रिक लॉन्च से पहले ही चार्जिंग की व्यवस्था में जुटी ह्यून्दे, जानें कंपनी का प्लान

Hyundai Public EV Charging Network: ह्यून्दे मोटर इंडिया ने बयान में कहा, कंपनी की योजना दिसंबर 2024 के अंत तक 50 ‘फास्ट पब्लिक चार्जिंग स्टेशन’ का नेटवर्क बनाने की है। समूचे देश में अगले सात वर्षों में करीब 600 सार्वजनिक ईवी फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 600 चार्जिंग स्टेशन बनाएगी ह्यून्दे
  • 2023 तक चार्जिंग नेटवर्क का प्लान
  • इसी साल लगाए जाएंगे 50 स्टेशन

Hyundai Public EV Charging Network: ह्यून्दे मोटर इंडिया अगले सात वर्षों में देश भर में करीब 600 सार्वजनिक ईवी फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी। मोटर वाहन विनिर्माता ने बयान में कहा, कंपनी की योजना दिसंबर 2024 के अंत तक 50 ‘फास्ट पब्लिक चार्जिंग स्टेशन’ का नेटवर्क बनाने की है। समूचे देश में अगले सात वर्षों में करीब 600 सार्वजनिक ईवी फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना है। ह्यून्दे मोटर इंडिया के कार्य प्रमुख (कॉरपारेट योजना) जे वान रयू ने कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार के 2030 तक मजबूती से बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी ने कहा, उसके चार्जिंग स्टेशन भारत में निर्मित सभी चार पहिया ईवी के लिए सुलभ बनाने के लिए तैयार किए गए हैं, जो उचित दाम पर सुविधाजनक चार्जिंग समाधान प्रदान करते हैं।

Hyundai Public EV Charging Network Plan

देश में अगले सात वर्षों में करीब 600 सार्वजनिक ईवी फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना है

600 फास्ट चार्जर लगाएगी ह्यून्दे

ह्यून्दे मोटर इंडिया का लक्ष्य चार्जिंग स्टेशन बनाकर भारत में ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना है। इसका उद्देश्य भारत के शहरों और राजमार्गों पर चार्जिंग पॉइंट सेटअप करके ईवी को अपनाने में सहायता करना है। आज तक, एचएमआईएल के चार्जिंग नेटवर्क ने लगभग 50,000 चार्जिंग सत्रों की सुविधा प्रदान की है, जिससे 10,000 से अधिक ह्यून्दे और गैर-ह्यून्दे ईवी ग्राहकों को 7.30 लाख यूनिट से अधिक ऊर्जा वितरित की गई है।

End of Feed