5 साल में ही Hyundai ने बेच डलीं इतनी लाख कनेक्टेड कारें, युवाओं की हिस्सेदारी ज्यादा

Hyundai Connected Car Sales: कंपनी ने कहा कि वर्ष 2019 में कनेक्टेड खूबियों से लैस कारों की बिक्री में हिस्सेदारी लगभग पांच प्रतिशत थी। पिछले पांच साल में वह ऐसे वाहनों की कुल 6.75 लाख से अधिक इकाइयों की बिक्री कर चुकी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे इंडिया का बड़ा कारनामा
  • बेचे 6.75 लाख कनेक्टेड वाहन
  • 5 साल में पार किया ये आंकड़ा

Hyundai Connected Car Sales: वाहन विनिर्माता हुंदै मोटर इंडिया ने सोमवार को कहा कि कनेक्टेड फीचर वाली कारों का उसकी कुल बिक्री में हिस्सा तेजी से बढ़कर वर्ष 2024 में 25 प्रतिशत से अधिक हो गया है। कंपनी ने कहा कि वर्ष 2019 में कनेक्टेड खूबियों से लैस कारों की बिक्री में हिस्सेदारी लगभग पांच प्रतिशत थी। पिछले पांच साल में वह ऐसे वाहनों की कुल 6.75 लाख से अधिक इकाइयों की बिक्री कर चुकी है। कनेक्टेड कार प्रौद्योगिकी की मदद से वाहन में बैठे लोग अन्य वाहनों, इंटरनेट और बाहरी उपकरणों के साथ संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

Hyundai Connected Car Sales

िछल पा ाल ें वह से वाहनों की कु 6.75 से अधि काइयों की बिक् कर चुकी है

कनेक्टेड कारों की बिक्री

कारों में कनेक्टेड टेक्नोलॉजी यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाने का काम करती है। हुंदै मोटर इंडिया ने कहा कि खुदरा बिक्री में कनेक्टेड कारों का योगदान 2019 के 4.7 प्रतिशत से बढ़कर पिछले साल 25.7 प्रतिशत हो गया। फिलहाल कंपनी भारत में जिन 14 मॉडल की बिक्री करती है उनमें से 12 में कनेक्टेड कार वाला फीचर मौजूद है।

End of Feed