ऑटो न्यूज़

500 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन लगाएगी एक्सिकॉम, ग्रीन मोबिलिटी को बनाएंगे बेहतर

Exicom 500 Charging Station: एक्सिकॉम के सीईओ ईवीएसई अंशुमान दिव्यांशु ने बयान में कहा कि चार्जजोन के साथ यह सहयोग हमें विश्वसनीय और उच्च-क्षमता वाले चार्जिंग समाधान पेश करने में मदद करेगा, जिसमें उन्नत बैटरी व नवीकरणीय एकीकृत समाधान शामिल हैं।

Image

एक्सिकॉम ने 500 से अधिक चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए चार्जजोन से हाथ मिलाया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एक्सिकॉम लगाएगी 500 चार्जिंग स्टेशन
  • देश में ग्रीन मोबिलिटी को बेहतर करेंगे
  • सभी इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी सर्विस

Exicom 500 Charging Station: इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग समाधान प्रदाता एक्सिकॉम ने 500 से अधिक चार्जिंग स्टेशन विकसित तथा स्थापित करने के लिए चार्जजोन के साथ गठजोड़ की सोमवार को घोषणा की। इस साझेदारी के तहत एक्सिकॉम उच्च-क्षमता वाले चार्जिंग समाधान विकसित करेगी तथा उनकी आपूर्ति करेगी, जिसे चार्जजोन द्वारा अपने आगामी केंद्रों और सार्वजनिक चार्जिंग स्थलों पर तैनात किया जाएगा।

चार्जजोन के साथ सहयोग

एक्सिकॉम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ईवीएसई अंशुमान दिव्यांशु ने बयान में कहा, ‘‘ चार्जजोन के साथ यह सहयोग हमें विश्वसनीय और उच्च-क्षमता वाले चार्जिंग समाधान पेश करने में मदद करेगा, जिसमें उन्नत बैटरी व नवीकरणीय एकीकृत समाधान शामिल हैं। यह भविष्य के लिए हरित परिवहन स्थापित करने में योगदान देंगे।’’

बदलाव में योगदान की उम्मीद

चार्जजोन के सीईओ कार्तिकेय हरयानी ने कहा कि साझेदारी से कंपनियां समूचे भारत में टिकाऊ ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में सक्षम होंगी। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा मानना है कि सुलभता, सामुदायिक सशक्तीकरण और टिकाऊ व्यवहार भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकार्यता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हम एक्सिकॉम के उन्नत समाधानों तथा अपने व्यापक नेटवर्क के साथ इस बदलाव में योगदान देने की उम्मीद करते हैं।’’

(इनपुट: भाषा)

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article