ऑटो न्यूज़

मुकाबले को घुटने टिका देगी 2023 Hyundai Verna, कंपनी ने शुरू की बुकिंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 27, 2023, 11:17 AM IST

Hyundai India बहुत जल्द मार्केट में 2023 Verna सेडान लॉन्च करने वाली है जिसकी स्टाइल और डिजाइन की काफी जानकारी सामने आ गई है. मौजूदा मॉडल के मुकाबले ये नई कार करीब 1 लाख रुपये महंगी मिलने वाली है.

Image

ऑनलाइन सामने आई फोटोज में नई कार की बहुत सी जानकारी सामने आ गई है.

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 ह्यून्दे वर्ना लॉन्च को तैयार
  • 25,000 रुपये के साथ बुकिंग शुरू
  • पहले से काफी बदल गई नई कार

2023 Hyundai Verna: ह्यून्दे मोटर इंडिया बहुत जल्द नई जनरेशन वर्ना से पर्दा हटाने वाली है और कंपनी ने 25,000 रुपये टोकन के साथ इसके लिए बुकिंग्स लेना भी शुरू कर दिया है. हाल में इस कार के शानदार स्टाइल और डिजाइन की कुछ फोटोज इंटरनेट पर लीक हो गई हैं. ऑनलाइन सामने आई फोटोज में नई कार की बहुत सी जानकारी सामने आ गई है. दिखने में नई कार मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी अलग है और बड़े बदलावों के साथ लॉन्च होने वाली है.

पहले से कितनी अलग है नई वर्ना

2023 ह्यून्दे वर्ना की ताजा फोटोज में टेललैंप नजर आए हैं जिन्हें एलईडी लाइट बार से कनेक्ट किया गया है, इसके अलावा दोनों ओर दो आड़े लाइट्स इसके लुक में इजाफा करते हैं. पिछले हिस्से में लगा बॉडी कलर बंपर पर आर्टिफिशियल स्किड प्लेट पैना आकार दिया गया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय मार्केट में लॉन्च की जाने वाली वर्ना के साथ भी यही स्टाइल और डिजाइल मिलने वाला है. बता दें कि ऑनलाइन सामने आए सभी फोटोज साउथ कोरिया वाले मॉडल के हैं.

क्रेटा और सेल्टोस वाला इंजन मिलेगा

ह्यून्दे क्रेटा, किआ सेल्टोस और किआ कारेंस की तर्ज पर 2023 वर्ना के साथ 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने वाला है. ये दमदार इंजन 160 हॉर्सपावर ताकत बनाने की क्षमता रखता है और कंपनी ने इसे 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया है. नई वर्ना के साथ 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी मिलेगा जो 115 एचपी ताकत वाला है और 6-स्पीड मैनुअल के अलावा सीवीटी गियरबॉक्स से लैस होगा. कीमत पर नजर डालें तो मौजूदा मॉडल के मुकाबले इसकी कीमत 1 लाख रुपये ज्यादा होने का अनुमान है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article