ऑटो न्यूज़

Hyundai की नई Alcazar SUV के केबिन का टीजर जारी, जानें क्या कुछ नया मिला

New Hyundai Alcazar Interiori: ह्यून्दे इंडिया ने नई एल्कजार फेसलिफ्ट के इंटीरियर का टीजर जारी कर दिया है। इसमें नई एसयूवी के नए फीचर्स की बहुत सारी जानकारी सामने आ गई है। 9 सितंबर 2024 को इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाना है और कंपनी ने इसके लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है।

Image

नई एल्कजार फेसलिफ्ट में वेंटिलेटेड अगली और पिछले सीट्स दी गई हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई ह्यून्दे एल्कजार का इंटीरियर टीज
  • नए फीचर्स की जानकारी आई सामने
  • 9 सितंबर को लॉन्च की जाएगी SUV

New Hyundai Alcazar Interior: ह्यून्दे भारत में 9 सितंबर को नई एल्कजार फेसलिफ्ट एसयूवी लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसकी बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। एसयूवी के इंजन विकल्पों की जानकारी भी हाल में सामने आई है। अब इसका इंटीरियर कंपनी ने सामने ला दिया है। लुक और स्टाइल में इसे बड़े बदलाव मिलने वाले हैं, वहीं नए फीचर्स और कुछ तकनीकी बदलाव भी नई एल्कजार को मिल सकता है। ह्यून्दे इंडिया का ये इस साल का दूसरा बड़ा लॉन्च होगा, इसे क्रेटा ईवी से पहले लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा बहुत जल्द वेन्यू और ग्रैंड आई10 निओस के अपडेटेड मॉडल भी भारत में लॉन्च किए जाएंगे, हालांकि इनमें अभी कुछ समय बाकी है।

केबिन में क्या कुछ नया मिलेगा

नई एल्कजार फेसलिफ्ट में मिले नए फीचर्स की बात करें तो इसके साथ वेंटिलेटेड अगली और पिछले सीट्स दी गई हैं। इसके अलावा मेमोरी फ्रंट सीट्स के साथ वेलकम रेटरेक्ट, दूसरी रो में वायरलेस चार्जर, ड्राइवर और पैसेंजर के लिए 8-वे पार फ्रंट सीट्स, दूसरी रो के लिए अडजस्टेबल हेडरेस्ट और डैशबोर्ड पर मैगनेटिक पैड दिया गया है। एसयूवी के साथ पहले से 10.25 ट्विन डिस्प्ले मिले हैं जो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए दिए गए हैं। एसयूवी को और भी कई सारे हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं।

दिखने में बहुत जोरदार एसयूवी

ह्यून्दे एल्कजार का फेसलिफ्ट मॉडल कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। दिखने में ये एसयूवी पहले से बहुत जोरदार है, अब इसकी स्टाइल में कुछ और भी बदलाव किए गए हैं। इसे क्रेटा से अलग बनाने के लिए कई स्टाइल चेंज दिए जाएंगे जिससे मॉडल भी ताजा लगेगा। इसके अलावा एसयूवी का पिछला हिस्सा भी बदल गया है। यहां स्प्लिट हेडलैंप मिलेंगे जो क्रेटा जैसे ही होंगे, लेकिन ग्रिल और अगला बंपर इससे जुदा होगा। अलॉय व्हील्स और साइड प्रोफाइल में बदलाव का अनुमान नहीं है।

कितना दमदार होगा इंजन

ह्यून्दे इंडिया नई एल्कजार एसयूवी को 6 और 7-सीटर लेआउट में लॉन्च की जाएगी। इसके साथ 1.5-लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के लिकल्प मिलेंगे। पहले भी एसयूवी को यही इंजन विकल्प मिले थे। यहां टर्बो पेट्रोल इंजन 160 एचपी ताकत और 253 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिए जाएंगे। दूसरी ओर डीजल इंजन 116 एची ताकत और 250 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेंगे।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article