ऑटो न्यूज़

Hyundai Exter 6 लाख से भी कम कीमत पर लॉन्च, 11,000 ग्राहकों ने करा ली प्री-बुकिंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 10, 2023, 11:12 PM IST

Tata Punch का मार्केट में दबदबा है और इसी वर्चस्त को कम करने के लिए Hyundai ने भारत में नई Exter Compact SUV लॉन्च की है। इसकी शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये है और लुक के साथ फीचर्स भी लाजवाब हैं।

Image

नई एक्सटर के लिए लॉन्च से पहले ही 11,000 बुकिंग्स मिल गई हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे एक्सटर को मिली 11,000 बुकिंग
  • 6 लाख है शुरुआती एक्सशोरूम कीमत
  • जोरदार फीचर्स के साथ शानदार लुक

Hyundai Exter 11,000 Bookings: ह्यून्दे इंडिया ने नई एक्सटर कॉम्पैक्ट एसयूवी भारत में लॉन्च कर दी है जिसकी कीमत बहुत आकर्षक है। कंपनी ने कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6 लाख रुपये रखी है जो टॉप मॉडल के लिए 9.32 लाख तक जाती है। कंपनी ने अब ये जानकारी दी है कि नई एक्सटर के लिए लॉन्च से पहले ही 11,000 बुकिंग्स मिल गई हैं। कंपनी ने इस किफायती कार को खूब सारे फीचर्स से लैस किया है और लुक के साथ स्टाइल के मामले में भी ये जोरदार कार है। कुल मिलाकर नई ह्यून्दे एक्सटर पूरी तरह पैसा वसूल कार है।

फीचर्स से भरा हुआ है केबिन

ह्यून्दे ने नई एक्सटर के केबिन में खूब सारे पैसा वसूल फीचर्स दिए हैं जो इसे पंच के मुकाबले मजबूत बनाते हैं। कार के केबिन में क्रूज कंट्रोल के साथ सेगमेंट में पहली बार मिला वायरलेस चार्जर है। जोरदार फीचर्स से लैस इस कार का केबिन एक्सटर को पूरी तरह पैसा वसूल कार बनाता है। कार के साथ मिले बाकी फीचर्स में वॉइस कंट्रोल्ड सनरूफ, 15-इंच के अलॉय व्हील्स, कीलेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और 8-इंच का टचस्क्रीन शामिल है जो ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आता है।

सेफ्टी में भी जोरदार है एक्सटर

ह्यून्दे एक्सटर को सेफ्टी के मामले में भी तगड़ा बनाया गया है जिनमें सामान्य रूप से मिले 6 एयरबैग्स, 26 से ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और 40 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा नई कार के साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पार्किंग असिस्ट, ऑटो हेडलैंप्स, इलेक्ट्रॉनिट स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल असिस्ट कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी और कई अन्य सेफ्टी फीचर्स भी कार को मिले हैं।

इंजन और माइलेज में धाकड़

नई एक्सटर के साथ कंपनी ने 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के साथ आता है। इनमें से मैनुअल गियरबॉक्स वाला इंजन 83 पीएस ताकत और 113.8 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं इसका माइलेज 19.4 किमी/लीटर बताया गया है। इसके बाद एएमटी गियरबॉक्स में कार की ताकत समान रहती है और माइलेज 19.2 किमी/लीटर हो जाता है। अंत में 1.2-लीटर बाय-फ्यूल कप्पा पेट्रोल इंजन आता है जो सीएनजी से भी चलता है। सीएनजी इंजन 69 पीएस ताकत और 95.2 एनएम पीक टॉर्क बनाता है और 27 किमी से ज्यादा माइलेज देता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article