ऑटो न्यूज़

Hyundai IONIQ 5 की कीमत लॉन्च के 1 महीने में बढ़ी, सिंगल चार्ज में चलती है 631 KM

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 8, 2023, 06:43 PM IST

Hyundai ने Auto Expo 2023 में नई इलेक्ट्रिक कार IONIQ 5 लॉन्च की है और जिसकी कीमत अब 1 लाख रुपये बढ़ा दी गई है. कंपनी ने पहले 500 ग्राहकों के लिए 44.95 लाख रुपये खास कीमत पर ये कार लॉन्च की थी.

Image

अब तक इस कार के लिए ह्यून्दे ने 650 से ज्यादा बुकिंग्स हासिल कर ली हैं.

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे ने बढ़ाई आयोनिक 5 की कीमत
  • 1 लाख रुपये महंगी हुई इलेक्ट्रिक कार
  • पहले 500 ग्राहकों के लिए खास कीमत

Hyundai IONIQ 5 Price Hike: ह्यून्दे इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2023 में नई आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है जिसकी खास कीमत 44.95 लाख रुपये रखी गई थी. हालांकि कंपनी ने पहले 500 ग्राहकों के लिए ये खास कीमत रखी थी, अब तक इस कार के लिए ह्यून्दे ने 650 से ज्यादा बुकिंग्स हासिल कर ली हैं. ऐसे में अब नई आयोनिक 5 की कीमत में 1 लाख रुपये का इजाफा कर दिया गया है. इस कार की एक्सशोरूम कीमत करीब 46 लाख रुपये हो चुकी है. बता दें कि ऑटो एक्सपो में शाहरुख खान इस कार लॉन्च के इवेंट में शामिल हुए थे.

धाकड़ स्टाइल और डिजाइन

ह्यून्दे आयोनिक 5 को कंपनी के ग्लोबल मॉड्युलर प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है जिसपर किआ ईवी6 आधारित है. इस कार की स्टाइल और डिजाइन बहुत खूबसूरत है. रेट्रो और मॉडर्न स्टाइल वाली आयोनिक 5 के अगले हिस्से में पेरामेट्रिक पिक्सल एलईडी हेडलैंप्स लगाए गए हैं, इसके अलावा क्लेमशेल बोनट, ऑटो फ्लश डोर हैंडल्स, पेरामेट्रिक पिक्सल एलईडी टेललैंप्स और एक्टिव ऐरो अलॉय व्हील्स कार को मिले हैं. कंपनी ने इस ईवी को तीन रंगों - ग्रैविटी गोल्ड मैट, ऑप्टिक व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक पर्ल में पेश किया है.

हाइटेक फीचर्स से लैस कार

ह्यून्दे आयोनिक 5 के केबिन को डर्क पेबल ग्रे कलर थीम पर तैयार किया गया है. इंटीरियर में सब जगह मजबूत और रिसाइकिल किए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है. यहां ईको प्रोसेस लैदर अपहोल्स्ट्री मिली है. फीचर्स की बात करें तो 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, ह्यून्दे की ब्लूलिंक कनेक्टेड कार तकनीक, बोस साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और ऐसे ही कई सारे फीचर्स कार को मिले हैं.

सेफ्टी और रेंज में तगड़ी

ह्यून्दे इंडिया ने इस कार को 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, इंजन पार्किंग ब्रेक, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक्स और सेफ्टी के लिए कई अन्य फीचर्स दिए हैं. इनके अलावा लेवल 2 एडीएएस सिस्टम भी आयोनिक 5 ईवी को मिला है. भारत में लॉन्च हुई ईवी के साथ 7206 किलोवाट-आर बैटरी पैक लगा है जो सिंगल चार्ज में 631 किमी तक रेंज देता है. इसके साथ दमदार इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 214 बीएचपी ताकत और 350 एनएम पीक टॉर्क बनाती है. 350 किलोवाट डीसी चार्जर की मदद से सिर्फ 18 मिनट में ये कार 10-80 फीसदी चार्ज हो जाती है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article