Hyundai Exter सुपरहिट, 10 जुलाई को लॉन्च हुई Mini SUV को मिल चुकी 75,000 बुकिंग

Hyundai India ने 10 जुलाई को ही मार्केट में Exter लॉन्च की है और अब तक कंपनी ने इसकी 75,000 बुकिंग्स हासिल कर ली हैं। बता दें कि कंपनी ने हाल में नई एक्सटर मिनी एसयूवी की कीमत में इजाफा किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई एक्सटर भारत में सुपरहिट
  • अब तक मिलीं 75,000 बुकिंग
  • हाल में बढ़ी एसयूवी की कीमत

Hyundai Exter 75000 Bookings: ह्यून्दे ने हाल में नई एक्सटर कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी की है, और अब कंपनी ने इस कार के लिए 75,000 बुकिंग मिलने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने 10 जुलाई को ही नई एक्सटर मार्केट में लॉन्च की है और कुल बुकिंग का 75 प्रतिशत हिस्सा सनरूफ वाला चुना गया है। ह्यून्दे ने नई एक्सटर की कीमत में 16,000 रुपये तक इजाफा किया है जो वेरिएंट पर निर्भर करता है। कार के बेस वेरिएंट की कीमत जहां 5,000 रुपये बढ़ाई गई है, वहीं टॉप मॉडल की कीमत में 16,000 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है।

Hyundai Exter 75,000 Bookings

ह्यून्दे ने नई एक्सटर की कीमत में 16,000 रुपये तक इजाफा किया है जो वेरिएंट पर निर्भर करता है

फीचर्स से भरा हुआ है केबिन

ह्यून्दे ने नई एक्सटर के केबिन में खूब सारे पैसा वसूल फीचर्स दिए हैं जो इसे पंच के मुकाबले मजबूत बनाते हैं। कार के केबिन में क्रूज कंट्रोल के साथ सेगमेंट में पहली बार मिला वायरलेस चार्जर है। जोरदार फीचर्स से लैस इस कार का केबिन एक्सटर को पूरी तरह पैसा वसूल कार बनाता है। कार के साथ मिले बाकी फीचर्स में वॉइस कंट्रोल्ड सनरूफ, 15-इंच के अलॉय व्हील्स, कीलेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और 8-इंच का टचस्क्रीन शामिल है जो ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आता है।

End of Feed