अभी बुक करेंगे Hyundai Exter तो मिलेगी अगली गणेश चतुर्थी पर, जानें वेटिंग पीरियड

Hyundai India की हालिया लॉन्च Exter Compact SUV सुपरहिट हो चुकी है और इस कार पर ग्राहकों को अब करीब 1 साल तक वेटिंग दी जा रही है। जानें क्यों ग्राहकों को इतनी पसंद आ रही है ये नई मिनी एसयूवी।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे एक्सटर पर लंबी वेटिंग
  • 1 साल करना पड़ेगा इंतजार
  • पूरी तरह पैसा वसूल है एसयूवी

Hyundai Exter Waiting: 10 जुलाई को लॉन्च नई ह्यून्दे एक्सटर मिनी एसयूवी सुपरहिट नजर आ रही है। कंपनी ने इस पैसा वसूल कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6 लाख रुपये है। कार की मार्केट में डिमांड बहुत ज्यादा है, एक्सटर EV और EX (O) वेरिएंट के लिए अब ग्राहकों को 50 हफ्ते की वेटिंग दी जा रही है। बाकी सारे वेरिएंट्स भी लंबी वेटिंग के साथ बेचे जा रहे हैं। कंपनी ने कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6 लाख रुपये रखी है जो टॉप मॉडल के लिए 9.32 लाख तक जाती है। Hyundai ने इस किफायती कार को खूब सारे फीचर्स से लैस किया है और लुक के साथ स्टाइल के मामले में भी ये जोरदार कार है।

Hyundai Exter Waiting Period

Hyundai Exter के लिए अब ग्राहकों को 50 हफ्ते तक वेटिंग दी जा रही है

फीचर्स से भरा हुआ है केबिन

ह्यून्दे ने नई एक्सटर के केबिन में खूब सारे पैसा वसूल फीचर्स दिए हैं जो इसे पंच के मुकाबले मजबूत बनाते हैं। कार के केबिन में क्रूज कंट्रोल के साथ सेगमेंट में पहली बार मिला वायरलेस चार्जर है। जोरदार फीचर्स से लैस इस कार का केबिन एक्सटर को पूरी तरह पैसा वसूल कार बनाता है। कार के साथ मिले बाकी फीचर्स में वॉइस कंट्रोल्ड सनरूफ, 15-इंच के अलॉय व्हील्स, कीलेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और 8-इंच का टचस्क्रीन शामिल है जो ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आता है।

End of Feed