ह्यून्दे एक्सटर की बुकिंग 1 लाख पार, अभी बुकिंग करेंगे तो 1 साल से ज्यादा इंतजार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 17, 2023, 09:18 PM IST

ह्यून्दे इंडिया की हालिया लॉन्च एक्सटर को देश के ग्राहकों की बहुत जोरदार प्रतिक्रिया मिल रही है। कंपनी ने अब इसकी 1 लाख से ज्यादा बुकिंग हासिल कर ली हैं और इसका वेटिंग पीरियड भी 1 साल के पार ही चल रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे एक्सटर की 1 लाख बुकिंग
  • 1 साल इंतजार भी करना पड़ेगा
  • पूरी तरह पैसा वसूल है एसयूवी

Hyundai Exter Bookings: नई ह्यून्दे एक्सटर भारतीय ग्राहकों को बेहद पसंद आ रही है। इसे हाल में 1 लाख से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं जो 5 महीने के भीतर कंपनी ने हासिल कर ली हैं। इस मिनी एसयूवी को बुकिंग के साथ 1 साल से ज्यादा वेटिंग भी दे रही है। कंपनी ने इस पैसा वसूल कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6 लाख रुपये है। कार की मार्केट में डिमांड बहुत ज्यादा है, एक्सटर EV और EX (O) वेरिएंट के लिए अब ग्राहकों को 50 हफ्ते की वेटिंग दी जा रही है। बाकी सारे वेरिएंट्स भी लंबी वेटिंग के साथ बेचे जा रहे हैं। कंपनी ने कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6 लाख रुपये रखी है जो टॉप मॉडल के लिए 9.32 लाख तक जाती है।

Hyundai Exter Bookings Crosses 1 Lakh Mark

कंपनी ने इस पैसा वसूल कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6 लाख रुपये है

फीचर्स से भरा हुआ है केबिन

ह्यून्दे ने नई एक्सटर के केबिन में खूब सारे पैसा वसूल फीचर्स दिए हैं जो इसे पंच के मुकाबले मजबूत बनाते हैं। कार के केबिन में क्रूज कंट्रोल के साथ सेगमेंट में पहली बार मिला वायरलेस चार्जर है। जोरदार फीचर्स से लैस इस कार का केबिन एक्सटर को पूरी तरह पैसा वसूल कार बनाता है। कार के साथ मिले बाकी फीचर्स में वॉइस कंट्रोल्ड सनरूफ, 15-इंच के अलॉय व्हील्स, कीलेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और 8-इंच का टचस्क्रीन शामिल है जो ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आता है।

End of Feed